Sidebar Ads

Sunday, June 18, 2023

बलवड सतर न इस अदज म कय अपन पत क फदरस ड वश Sonam Kapoor न पप क बतय सपरहर

Fathers Day Celebration: जून महीने के तीसरे संडे को फादर्स डे मनाया जाता है. इस डे पर कई सेलेब्स ने अलग-अलग अंदाज में अपने पापा को यह दिन विश किया. वहीं कुछ एक्ट्रेसेस ने अपनी पति को फादर्स डे पर सबसे अच्छा पिता बताया. सोशल मीडिया पर कई फोटोज को शेयर करने के साथ ही सेलेब्स ने अपने पापा के लिए शानदार कैप्शन भी लिखा.

सोनम कपूर ने फादर्स डे पर अपने बचपन की कई सारी फोटोज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं और साथ में कैप्शन के साथ अपने पिता को अपनी रियल लाइफ का हीरो बताया. कियारा आडवाणी के लिए फादर्स डे और भी स्पेशल बन गया, क्योंकि आज फादर्स डे के साथ-साथ उनके पापा का जन्मदिन भी था. कियारा ने जो फोटोज शेयर किए, वो उनकी शादी के फोटोज लग रहे हैं. कियारा ने अपने डैड और अपने हसबैंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के पापा, दोनों के साथ फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की.

[insta]https://ift.tt/gufLenT>
अरबाज खान ने भी अपने पिता सलीम खान के साथ फोटो शेयर किए. अरबाज के शेयर किए फोटो में सलीम खान के उस वक्त के फोटो भी शामिल थे, जब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम किया करते थे. अरबाज ने अपने पिता की यंग ऐज से लेकर अब तक की यादों को फादर्स डे पर शेयर किया. साथ में अपने फैमिली फोटो भी शेयर करते हुए अरबाज ने सलीम खान के सभी बच्चों के साथ की फोटो भी शेयर की, जिसमें सलमान खान, सोहेल खान, साथ में बहन अर्पिता भी नजर आए.

[insta]https://ift.tt/3I0xrsO>
एक्ट्रेसेस ने अपने पति को बताया बेस्ट पापा

ट्विंकल खन्ना ने अपने पति अक्षय कुमार के लिए एक बेहतरीन पोस्ट पिक के साथ शेयर किया. फोटो के साथ ट्विंकल ने लिखा कि हैप्पी फादर्स डे उस इंसान को, जो हमेशा अपनी फैमिली को खुद से आगे रखता है. वहीं इस पोस्ट के रिप्लाई में अक्षय ने भी अपना प्यार ट्विंकल के लिए जताया और लिखा 'लव यू फॉर दिस टीना'.

[insta]https://ift.tt/fT7KYOP>
वहीं, करीना कपूर खान ने भी सैफ अली खान को एक अलग अंदाज में अपने बच्चों की तरफ से फादर्स ने विश किया. करीना ने अपनी पोस्ट के जरिए सैफ को कूलेस्ट डेडी बताया, साथ ही गॉगल्स के लगाए दोनों की साथ में फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की.

[insta]https://ift.tt/QbiY3n9>
ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/89Btk6b Boss OTT 2: पूजा भट्ट को पहचान नहीं पाए 'फुकरा इंसान', घर के अंदर आते ही साइरस के साथ भी किया भद्दा मजाक!

from bollywood https://ift.tt/LfHijkV
https://ift.tt/3eBU2lr

0 comments:

Post a Comment