Sidebar Ads

Sunday, June 11, 2023

पति विक्की कौशल के बर्थडे को खास बनाने के लिए क्या करती हैं कैटरीना कैफ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Vicky Kaushal Talks About To Katrina Kaif: विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke)' की कामयाबी को एंजॉय कर रहे हैं. इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ कपिल शर्मा के शो में भी शिरकत की. इस शो में एक्टर (Actor) ने अपनी वाइफ (Wife) कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की काफी तारीफें की हैं.

विक्की कौशल का खुलासा

कपिल शर्मा के ये पूछे जाने पर कि उन्होंने शादी के बाद पहला बर्थडे कैसे मनाया. इस सवाल के जवाब में विक्की कौशल ने कहा कि, 'पिछले साल वो पहला बर्थडे था, शादी के बाद वाला. हमने फिर दोस्तों के साथ ही मनाया. उस ग्रुप में कैटरीना भी थी, तो हम सब ने साथ में ही मनाया.'

कैटरीना कैफ है बेहतरीन प्लानर

इसके बाद जब उनसे बर्थडे की प्लानिंग के बारे में सवाल किया गया तो एक्टर ने जवाब में कैटरीना की तारीफ करते हुए कहा कि, ''कैटरीना सब कुछ बहुत ही अच्छी तरह से करती हैं. वो हर छोटी से छोटी चीज की डिटेल में चली जाती है. हम दोनों में कैटरीना ही प्लानर हैं. इतना मेरा दिमाग नहीं चलता, जितनी वहां प्लानिंग हो जाती है.'

शो में की खूब मस्ती

आपको बता दें कि कपिल शर्मा के इस शो में विक्की कौशल ने सारा अली खान के साथ जमकर मस्ती की. इसके साथ उन्होंने कई और दिलचस्प बातें भी शेयर कीं. उनकी मौजूदी ने शो की रौनक बढ़ाकर रख दी.

फिल्म की सफलता

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke)' बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जा रही है. 2 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक काफी अच्छा बिजनेस किया है. इस मूवी को आईएमडीबी (Imdb) ने 8.2 की रेटिंग से नवाजा है.

सड़कों पर किए करतब, फिर ऐसे बदली किस्मत और हुईं फिल्मों में एंट्री, शोले में हेमा मालिनी तक के लिए कर चुकी हैं स्टंट

from bollywood https://ift.tt/EAba2Zm
https://ift.tt/KuCByd5

0 comments:

Post a Comment