Sidebar Ads

Friday, June 16, 2023

'War 2' म नजर आएग कयर आडवण ऋतक रशन और जनयर NTR क सथ शयर करग सकरन

Kiara Advani Joined War 2 Cast: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इससे पहले एक्ट्रेस 'वॉर 2' में नजर आने वाली हैं. कियारा अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ दिखाई देंगी.

जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन से भरपूर फिल्म 'वॉर 2' इसी साल के आखिर तक रिलीज की जा सकती है. इसी कड़ी में सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा ने कियारा आडवाणी को कास्ट कर लिया है.

ऋतिक और जूनियर NTR के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन
सूत्रों की मानें तो आदित्य चोपड़ा 'वॉर 2' को एक एक्शन एंटरटेनर बनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं. कियारा और ऋतिक को एक साथ स्क्रीन पर देखना बहुत इंटरेस्टेड होने वाला है. अब तक स्पाई यूनिवर्स की सभी एक्ट्रेसेस की परफॉर्मेंस काफी धमाकेदार रही है और अब मेकर्स को कियारा से काफी उम्मीद है. 'वॉर 2' साल  2019 में रिलीज हुई 'वॉर' का सिक्वल है जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इसमें ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ ने स्क्रीन शेयर किया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

29 जून को रिलीज होगी 'सत्यप्रेम की कथा'
कियारा आडवाणी ने अपने 8 साल के फिल्मी करियर में बॉलीवुड को 7 हिट फिल्में दी हैं. आखिरी बार वे वरुण धवन के साथ फिल्म 'जुग जुग जियो' में दिखाई दी थीं और अब वे अपनी अगली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वे कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई देंगी. फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

'फुगली' से किया था बॉलीवुड डेब्यू
कियारा ने 'फुगली' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, इसके बाद उन्हें 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'गिल्टी', 'शेरशाह' जैसी कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग करते देखा गया. वे वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' में भी नजर आईं जिसमें उन्होंने अपने बोल्ड सीन्स से दर्शकों को हैरान कर दिया. अब फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2 में ऐसा कौन आ रहा है जिसे देखकर ख़ुद सलमान खान हो गए शॉक्ड! बोले- उसने मुझे भी नहीं बताया था

from bollywood https://ift.tt/iQh5BOZ
https://ift.tt/DzK8nWG

0 comments:

Post a Comment