Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 12 : लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला है. फिल्म ओपनिंग डे से ही शानदार परफॉर्म कर रही है और इसने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस वीकेंड पर भी फिल्म ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ ने काफी अच्छा कलेक्शन किया था लेकिन दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई. वहीं अब फिल्म के रिलीज के 12वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं. चलिए जानते हैं ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ ने दूसरे मंगलवार को कितना बिजनेस किया है.

‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ ने 12वें दिन कितनी कमाई की?
‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पहली बार विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आई है और ऑडियंस को उनकी केमिस्ट्री भी बहुत पसंद आई है. फिल्म ने पहले दिन करीब 5.25 करोड़ रुपये कमाए और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते हुए ‘जरा हटके जरा बचके’ ने 50 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड के मुताबिक ‘जरा हटके जरा बचके’ ने अपनी रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 58.75 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि ये अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद नंबर्स में बदलाव हो सकता है.

‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ को टक्कर देने आ रही है ‘आदिपुरुष’
‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ के पास कमाई के अब चंद दिन ही बचे हैं दरअसल बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ रिलीज होने वाली है. आदिपुरुष का रिलीज से पहले ही काफी काफी बज बना हुआ है ऐसे में ‘जरा हटके जरा बचके’ के लिए इस फिल्म के सामने टिकना मुश्किल है. यानी ‘आदिपुरुष’ रिलीज होने के साथ ही ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ की कमाई पर ब्रेक लग सकता है. वैसे विक्की-सारा की फिल्म ने अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है और ये हिट की लिस्ट में शामिल हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: -<a href="https://ift.tt/DuKWcma Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'आदिपुरुष' मचा रही धमाल, एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़

from bollywood https://ift.tt/G8zB0b3
https://ift.tt/qMzYFpO
Tuesday, June 13, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» ZHZB BO Collection Day 12: 'आदपरष' क आहट स जर हटक जर बचक क फलन लग सस 12व दन क कमई जनकर लगग झटक

0 comments:
Post a Comment