Sidebar Ads

Sunday, June 4, 2023

Jackie Shroff Love Story: सौतन का साथ मंजूर और चॉल में बिखेरा नूर, रईस परिवार छोड़ ऐसे जैकी की हुई थीं आयशा

Jackie Shroff Ayesha Shroff Love Story: बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ अपनी एक्टिंग को लेकर जितने ज्यादा मशहूर रहे, उससे ज्यादा अपनी लव स्टोरी की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं. दरअसल, जैकी श्रॉफ और आयशा दत्त की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दरअसल, दोनों 5 जून 1987 के दिन शादी के बंधन में बंधे थे. आज उनकी वेडिंग एनिवर्सरी है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि जैकी को अपना बनाने के लिए आयशा ने कितने पापड़ बेले.

पहली नजर में फिदा हो गए थे जैकी

बॉलीवुड में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले जैकी श्रॉफ ने हीरो मूवी से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा और हर तरफ अपना जादू बिखेर दिया. अपने करियर के शुरुआती दौर में जैकी श्रॉफ एक बार सड़क किनारे खड़े थे. उन्होंने आयशा को स्कूल बस में बैठे देखा और उन पर फिदा हो गए. उस वक्त आयशा महज 13 साल की थीं.

जब आयशा को हुई जैकी से मोहब्बत

जैकी तो आयशा के दीवाने हो चुके थे, लेकिन यह आग एकतरफा थी. हालांकि, वह वक्त भी आया, जब आयशा के दिल में जैकी के नाम का दीया जलने लगा. हुआ यूं कि आयशा एक रिकॉर्डिंग स्टोर पर म्यूजिक एल्बम खरीदने पहुंचीं, जहां जैकी ने उनकी मदद की. इसके बाद आयशा भी जैकी को पसंद करने लगीं.

जब सौतन को अपनाने के लिए तैयार हुईं आयशा

आयशा पर जैकी के इश्क का खुमार इस कदर चढ़ा कि वह उनकी गर्लफ्रेंड को अपनाने और उन्हें अपने साथ रहने के लिए तैयार हो गईं. दरअसल, जब जैकी और आयशा एक-दूसरे को पसंद करने लगे, उस वक्त जैकी की एक गर्लफ्रेंड थी, जो अमेरिका में पढ़ाई करने गई थी. ऐसे में आयशा ने उस लड़की को एक लेटर लिखा. उन्होंने लिखा था, तुम वापस आ जाओ. हम जैकी से शादी करेंगे और बहनों की तरह साथ रहेंगे. इसका मतलब यह था कि जैकी के लिए आयशा को सौतन का साथ भी मंजूर था.

चॉल में बिताई जिंदगी

आयशा काफी रईस परिवार से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन जैकी का परिवार चॉल में रहता था और आर्थिक रूप से मजबूत भी नहीं था. उन्होंने जैकी की मोहब्बत में अपनी आरामदायक जिंदगी को छोड़ दिया और जैकी श्रॉफ से शादी करके चॉल में रहने लगीं.

<a href="https://ift.tt/MV64dop Sadh Birthday: बर्तन मांजे, चौकीदारी की और पढ़ाई तक छोड़ी, जानें अमित ने कैसे 'साधा' सिनेमा

from bollywood https://ift.tt/z2Y0cSm
https://ift.tt/5LuR03P

0 comments:

Post a Comment