Sidebar Ads

Friday, June 30, 2023

Antara Mali Birthday: मधर क हमशकल बन परद पर छ गई थ अतर मल जन अब कह ह गई लपत?

Antara Mali Unknown Facts: 'ढूंढते रह जाओगे' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख दिया तो लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया. जब वह 'एंड वंस अगेन' में नजर आईं तो किसी ने सोचा तक नहीं था कि उन्हें रुपहले पर्दे पर आखिरी बार देखा जा रहा है. बात हो रही है अंतरा माली की, जिनका जन्म 1 जुलाई 1975 के दिन मुंबई (उस वक्त बॉम्बे) में हुआ था. मशहूर फोटोग्रापुर जगदीश माली की बेटी अंतरा ने सिनेमा की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी. आज बर्थडे स्पेशल में हम आपको अंतरा की जिंदगी के चंद किस्सों से रूबरू करा रहे हैं. साथ ही, बता रहे हैं कि आजकल वह क्या कर रही हैं.

फिल्मों में नहीं मिली कामयाबी

माधुरी दीक्षित की हमशक्ल के रूप में मशहूर अंतरा माली ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्म ढूंढते रह जाओगे से पहली बार रुपहले पर्दे पर नजर आईं. हालांकि, अंतरा को शोहरत फिल्म 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' से मिली. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 12 साल के करियर में अंतरा ने सिर्फ 12 फिल्में कीं, लेकिन उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई. हालांकि, एक दौर ऐसा भी रहा, जब राम गोपाल वर्मा की कोई भी फिल्म अंतरा माली के बिना नहीं बनती थी.

इस शख्स से की शादी

जब फिल्मों में अंतरा को कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने खुद को सेटल करने की ओर कदम बढ़ा दिए. दरअसल, अंतरा ने साल साल 2009 में जीक्यू मैगजीन के संपादक चे कुरियन से शादी कर ली थी, जो बेहद रईस हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि करोड़पति शख्स से शादी करने के बाद भी अंतरा के पिता जगदीश एक बार अंधेरी गलियों में भटकते मिले. बिग बॉस कंटेस्टेंट मिंक बरार ने उन्हें भिखारी समझकर कंबल देना चाहा, लेकिन शक्ल देखकर हैरान रह गईं.

अंतरा ने यूं दी थी सफाई

कहा जाता है कि मिंक ने जगदीश माली की हालत के बारे में सलमान खान को बताया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में अंतरा ने सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि मेरे पिता शराब पीने के आदी हैं. जब वह दवाई लेना भूल जाते हैं, तो घर से बाहर निकल जाते हैं. यह पब्लिसिटी स्टंट नहीं है.

'सैलरी नहीं दी, रास्ते में फंसे रहे लोग...', ‘गदर 2’ के प्रोडेक्शन हाउस को लेकर अमीषा पटेल का बड़ा खुलासा, लगाए ये गंभीर आरोप

from bollywood https://ift.tt/8RrCyQe
https://ift.tt/sVwB9Hn

0 comments:

Post a Comment