Sidebar Ads

Thursday, June 15, 2023

Gehana Vasisth Birthday: कम स जयद गहन न ववद म बनय नम इशक क खतर कबल कर चक इसलम

Gehana Vasisth Unknow Facts: मायानगरी मुंबई की चकाचौंध हर किसी को अपनी तरफ खींच लेती है. देश के कोने-कोने से सैकड़ों लड़कियां अपने सपने पूरे करने के लिए रोजाना मुंबई पहुंचती हैं. ऐसी ही लड़कियों में से एक गहना वशिष्ठ भी हैं. 16 जून 1988 के दिन झारखंड के चिरिमिरी में जन्मी गहना का असली नाम वंदना तिवारी है. उन्होंने चिरिमिरी में शुरुआती पढ़ाई-लिखाई की और उसके बाद इंजीनियरिंग के लिए भोपाल आ गईं. इसी दौरान उनका रुझान एक्टिंग की दुनिया की तरफ होने लगा.

मुंबई में बदल गया मुकद्दर
एक्ट्रेस बनने की चाह में गहना ने मुंबई का रुख कर लिया, लेकिन बड़ी एक्ट्रेस बनने का ख्वाब लेकर मुंबई पहुंचीं गहना को शुरुआत में छोटे-मोटे किरदारों या मॉडलिंग से काम चलाना पड़ा. हालांकि, इन सभी चीजों से गहना का खर्च निकलना मुश्किल हो गया था. ऐसे में उन्होंने बोल्ड फिल्मों की ओर रुख कर लिया. वहीं, साउथ की एडल्ट फिल्मों में भी काम किया.

गहना ने पकड़ ली गलत राह
बोल्ड फिल्मों की दुनिया में एक बार कदम रखने के बाद गहना वशिष्ठ के पास वापसी करने का मौका ही नहीं बचा. उन्हें बार-बार एडल्ट वेब सीरीज के ऑफर मिलने लगे. वक्त के साथ-साथ वह इस दलदल में धंसती चली गईं और अश्लील फिल्मों का डायरेक्शन भी करने लगीं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस खौफनाक रास्ते पर चलने के बाद गहना कभी अपने घर का रुख नहीं कर सकीं, क्योंकि परिवार ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे.

गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से कर ली है शादी
बता दें कि गहना वशिष्ठ ने हाल ही में फैजान अंसारी से शादी की, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं. दरअसल, गहना वशिष्ठ काफी समय से फैजान अंसारी के साथ रिलेशन में थीं. दोनों के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तब गहना वशिष्ठ और फैजान अंसारी के निकाह की जानकारी हुई.

विवादों में भी फंस चुकी हैं गहना
गौरतलब है कि गहना को शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के अश्लील कंटेंट वाली फिल्मों को शूट करने और उन्हें प्रसारित करने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हालांकि, इस मामले में कंगना ने सफाई भी दी थी. उन्होंने कहा था कि बोल्ड और इरॉटिक फिल्में पॉर्न का हिस्सा नहीं होती हैं.

ये भी पढ़ें: कार न होने पर Uorfi Javed को लोग सुनाते थे ताना, संभावना सेठ ने ऐसी की थी एक्ट्रेस की मदद

from bollywood https://ift.tt/Zt28yTK
https://ift.tt/a2DAWb1

0 comments:

Post a Comment