Shahid Kapoor: शाहिद कपूर इन दिनों 'ब्लडी डैडी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच अब उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट के मां बनने को लेकर ये बयान दिया था कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि आलिया भट्ट एक मां हैं. जिसके बाद से ही शाहिद ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. शाहिद को रेडिट यूजर्स न सिर्फ आलिया के लिए ऐसा बोलने पर फटकार लगा रहे हैं बल्कि मीरा राजपूत के मां बनने के दौरान की उम्र भी याद दिला रहे हैं.

शाहिद कपूर ने आलिया के लिए कही ये बात
हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहिद से जब पूछा गया कि जब वो आलिया से मिलेंगे तो क्या करेंगे. जिसपर एक्टर ने कहा, वो हाल ही में आलिया से मिले थे और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वो एक मां हैं. उन्होंने आलिया के साथ काम करने के समय को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने आलिया के साथ काम किया, तब वो 21 साल की थीं. शाहिद ने कहा, 'जब आप किसी के साथ बहुत समय बिताते हैं और फिर आप बहुत समय तक आप उनसे नहीं मिलते, तब आपको लगता है कि वो वही हैं, आपको नहीं लगता कि उनके साथ इतना कुछ हुआ है.'

सोशल मीडिया के निशाने पर शाहिद
आलिया भट्ट के लिए ऐसा कहने पर शाहिद कपूर ट्रोलिंग का शिकार हो गए. हालांकि कुछ फैंस उनके बचाव में भी उतरे. कुछ फैंस ने उन्हें ये कहते हुए ट्रोल किया कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत 21 साल की उम्र में मां बन गई थीं. एक यूजर ने कमेंट किया, 'जब दोनों ने शादी की, तब मीरा 20 साल की थीं और शाहिद 34 साल के. आलिया मीरा से केवल एक साल बड़ी हैं.' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'क्या उनकी पत्नी वास्तव में 21 साल की नहीं थीं, जब उनका बच्चा हुआ था?'

यह भी पढ़ें: पति विक्की कौशल के बर्थडे को खास बनाने के लिए क्या करती हैं कैटरीना कैफ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

from bollywood https://ift.tt/Td3NRCV
https://ift.tt/KuCByd5
Sunday, June 11, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» आलिया भट्ट के जल्दी मां बनने पर Shahid Kapoor ने दिया ये रिएक्शन तो भड़क गए फैंस, मीरा राजपूत की उम्र दिलाई याद

0 comments:
Post a Comment