Amrita Singh Sunny Deol Break-Up: 80-90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) अपनी फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासी सुर्ख़ियों में रहीं थीं. जी हां, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से शादी और तलाक के अलावा भी ऐसा बहुत कुछ है जिसके चलते अमृता चर्चाओं में रहीं थीं. आज हम आपको अमृता की लाइफ के एक ऐसे ही चैप्टर के बारे में बताने जा रहे हैं. अमृता सिंह ने फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट सनी देओल (Sunny Deol) मुख्य भूमिका में थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अमृता और सनी के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं. कहते हैं अमृता सिंह पूरी तरह से सनी देओल पर लट्टू हो चुकी थीं. हालांकि, इसी बीच एक ऐसी खबर अमृता को पता चली जिसने उनके पैरों तले जमीन खींच ली थी.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल ने अपने शादीशुदा होने के खबर अमृता सिंह से छिपा रखी थी और जैसे ही अमृता को पता चला कि सनी शादीशुदा हैं तो उन्होंने तत्काल एक्टर से दूरी बना ली थी. असल में फिल्म ‘बेताब’ सनी देओल की भी डेब्यू फिल्म थी, फिल्म की रिलीज से पहले ही एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड पूजा से इंग्लैंड में शादी कर ली थी. कहते हैं कि धर्मेंद्र (Dharmendra) नहीं चाहते थे कि फिल्म की रिलीज से पहले ही सनी पर एक शादीशुदा एक्टर का ठप्पा लगे इसलिए उनकी शादी की बात को छुपाया गया था.

बहरहाल, सनी देओल से ब्रेकअप के बाद अमृता सिंह की लाइफ में क्रिकेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की एंट्री हुई थी. कहते हैं यह दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन रवि शास्त्री की यह शर्त थी कि शादी के बाद अमृता फिल्मों में काम करना छोड़ दें, जो कि एक्ट्रेस को मंजूर नहीं था. नतीजा इनकी जोड़ी भी टूट गई थी.

Amrita Saif Divorce: जब तलाक के बाद Amrita Singh ने मांगी थी करोड़ों की एलिमनी, सैफ को कहना पड़ा था, ‘मैं कोई Shah Rukh Khan नहीं हूं’!

from bollywood https://bit.ly/341UJDd
https://ift.tt/eA8V8J
Friday, January 28, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Amrita Singh Affair: कभी Sunny Deol पर लट्टू थीं Amrita Singh, लेकिन इस सच्चाई का पता चलते ही खिसक गई थी पैरों तले जमीन!

0 comments:
Post a Comment