Upcoming Movies and Web Series in February: फिल्मों के शौकीन हैं तो फरवरी का महीना आपके लिए खास होने वाला है क्योंकि फरवरी में लगने जा रहा है मूवी मेला. जी हां...एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज फरवरी (Movies and Web Series in February) के महीने में रिलीज होने जा रही है जिनसे आपका होगा खूब मनोरंजन. इन फिल्मो में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) तक की फिल्म शामिल है.

लूप लपेटा (Loop Lapeta)
4 फरवरी को तापसी पन्नू की लूप लपेटा रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की चर्चा पिछले 2 सालों से चल रही है. लेकिन अब फाइनली फिल्म रिलीज होने जा रही है 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर. तापसी के साथ इसमें ताहिर राज भसीन भी नजर आएंगे.

द ग्रेट इंडियन मर्डर (The Great Indian Murder)
प्रतीक गांधी और रिचा चड्ढा स्टारर द ग्रेट इंडियन मर्डर भी इसी महीने रिलीज होने जा रही है. 4 फरवरी को ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. जिसे डायरेक्ट किया है तिग्मांशू धूलिया ने.

रॉकेट ब्वॉयज (Rocket boys)
सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही ये वेब सीरीज डॉ. होमी भाभा और विक्रम साराभाई पर की जिंदगी पर आधारित फिल्म है. जो काफी समय से चर्चा में हैं. बायोग्राफी देखने के मूड में हैं तो ये सीरीज आपके लिए बेस्ट है.

गहराईयां (Gehraiyaan)
दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे स्टारर गहराईयां का प्रमोशन इन दिनों खूब किया जा रहा है. फिल्म 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो काफी पसंद किया जा रहा है. काफी समय के बाद इस फिल्म में दीपिका काफी बोल्ड किरदार में नजर आ रही हैं.

बधाई दो (Badhai do)
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की बधाई दो ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की रिलीज डेट 11 फरवरी है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिससे फिल्म की कहानी का काफी हद तक अंदाजा लगाया जा चुका है.

द फेम गेम (The Fame Game)
माधुरी दीक्षित इस सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं. इस वेब सीरीज में उनके साथ नजर आएंगे संजय कपूर. ये सीरीज 25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ेंः Finalist Contestants: फाइनल में पहुंचे 6 खिलाड़ियों ने जानें कैसा खेला ये खेल? किसके हाथों में ट्रॉफी देखना चाहते हैं आप

from bollywood https://ift.tt/3KPjzqi
https://ift.tt/eA8V8J
Thursday, January 27, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Movies and Web Series in February: फरवरी में लगेगा मूवी मेला, Taapsee Pannu की Loop Lapeta से लेकर Deepika की Gehraiyaan तक होगी रिलीज

0 comments:
Post a Comment