Sidebar Ads

Wednesday, January 19, 2022

Nora Fatehi और टैरेंस का ये डांस देख लोगों ने भर ली थी आहें...यकीन नहीं? ख़ुद देख लें वीडियो

Nora Fatehi Terence Lewis Dance : बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज अपने डांस के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. अगर हम ये कहें कि आज की तारीख में हर कोई नोरा के साथ थिरकना चाहता है तो शायद गलत नहीं होगा. नोरा अक्सर ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपने डांस के जलवे दिखाती रहती हैं.

वैसे नोरा अब तक कई बड़े स्टार्स के साथ डांस कर चुकी हैं और उन्हें डांस में टक्कर दे चुकी हैं. उन बड़े स्टार्स में एक हैं मशहूर कोरियोग्राफर टैरेंस लुईस. अपनी ऊंगलियों पर सबको नचाने वाले टैरेंस खुद नोरा के डांस के दीवाने हैं और ये बात वो कई बार जाहिर कर चुके हैं.

जब नोरा कुछ समय के लिए इंडियाज़ बेस्ट डांसर के मंच पर जज बनकर आई थीं उस दौरान उन्होंने टैरेंस के साथ कई सेंशुअस डांस किए थे जिन्हें देखकर लोग भी आहें भर लेते थे. टैरेंस के साथ एक्ट्रेस के ये डांस वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर फैंस अपनी नज़रें नहीं हटा पाते हैं. हम आपको दिखाते हैं दोनों का एक ऐसा ही परफॉर्मेंस जिसे देखकर शो की दूसरी जज  गीता कपूर का मुंह खुला का खुला रह गया था. देखें वीडियो.

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा पिछले साल अजय देवगन की फिल्म 'भुज' में नज़र आई थीं. इस फिल्म में नोरा का रोल बहुत लंबा तो नहीं था लेकिन उन्होंने एक देशभक्त का करिदार निभाया था. वहीं इन दिनों नोरा का 'नाचे मेरी रानी नाच' गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस गाने को गुरू रंधावा ने अपनी आवाज़ दी है.

from bollywood https://ift.tt/3o1OWV9
https://ift.tt/eA8V8J

0 comments:

Post a Comment