Arbaaz Khan Divorce: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) अब साथ नहीं हैं. साल 2017 में यह दोनों ही स्टार्स एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो चुके हैं. आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज़ की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी जिसके बाद इनकी नजदीकियां बढ़ी थीं. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1998 में इन्होंने शादी की थी.

मलाइका और अरबाज़ का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान (Arhaan Khan) है. शादी के बाद एक लंबे अरसे तक मलाइका और अरबाज़ के बीच सबकुछ ठीक चला था, दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक थी.

हालांकि, फिर इन दोनों के बीच आपसी मतभेद की ख़बरें आने लगीं, नतीजा ये हुआ कि शादी के 19 साल बाद 2017 में इनका तलाक हो गया. इस घटना ने ना सिर्फ इंडस्ट्री के लोगों को बल्कि मलाइका और अरबाज़ के फैंस को भी सकते में डाल दिया था. तलाक के बाद मलाइका और अरबाज़ अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं. मलाइका जहां एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ सीरियस रिलेशन में हैं वहीं अरबाज़ खान भी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को डेट कर रहे हैं. अरबाज़ से तलाक के बाद एक बार किसी इंटरव्यू में मलाइका से इस तलाक को लेकर सवाल किया गया था.

इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि उन्होंने ऐसा निर्णय खुद से लिया था. साथ ही मलाइका ने यह भी कहा था कि, ‘सबको दोबारा प्यार करने का और रिलेशन में आने का पूरा अधिकार है, कोई भी पूरी जिंदगी अकेले और सिंगल नहीं रहना चाहता’.

Malaika Arora Divorce: Arbaaz Khan की इस आदत से चिढ़ती थीं मलाइका, एक्टर ने भी बताई थी उनकी ये कमी

from bollywood https://bit.ly/3ra9NYd
https://ift.tt/eA8V8J
Friday, January 28, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Malaika Arora Divorce: अरबाज खान से तलाक के बाद आखिर मलाइका ने क्यों कहा- ‘कोई भी अकेले और सिंगल नहीं रहना चाहता’

0 comments:
Post a Comment