The Kapil Sharma Show Comedy Video: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) हर किसी को खूब भाता है. भई...भाए भी क्यों ना. इस शो में मस्ती ही इतनी होती है कि कोई क्या कहे. मेहमान आते हैं और खूब हंसते हैं. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) तो जबरदस्त है हीं लेकिन इस शो में नजर आने वाले कलाकार सोने पे सुहागा है. वैसे सेट पर होने ऑन कैमरा मस्ती तो आपने हमेशा देखी ही है. लेकिन पैकअप के बाद सेट पर क्या होता है....क्या आप जानते हैं? आपको शायद लगता होगा कि पैकअप के बाद कलाकार जल्दी जल्दी घर को निकल जाते होंगे. लेकिन ऐसा नहीं बल्कि पैकअप के बाद तो रंग और जमता है.

जी हां...मेहमानों के जाने के बाद होती है रिव्यू मीटिंग. रिव्यू मीटिंग में जमकर खीची जाती है एक दूसरे की टांग. किसने क्या किया और किसने कैसा किया ये सब डिस्कस होता है इस मीटिंग में और सब एक दूसरे का उड़ाते हैं जमकर मजाक. और तो और शो की परमानेंट गेस्ट अर्चना पूरन सिंह के तेवर भी कुछ बदले बदले नजर आते हैं क्योंकि वो भी खूब खींचती हैं सभी कलाकारों की टांग. अगर यकीन ना हो ज़रा द कपिल शर्मा शो की ये वीडियो (The Kapil Sharma Show Video) देख लीजिए.

तो देखा आपने... आ गया ना दुगना मज़ा. ऐसा ही मजा देता है द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) इसीलिए तो इस शो के फैंस की कोई कमी नहीं. और इसके फैन भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो तक में बसे हैं और मौका मिलते ही पहुंच जाते हैं मुंबई ताकि इस शो का हिस्सा बन सके.

बीते हफ्ते कवि बने मेहमान
वहीं पिछला हफ्ता भी काफी मजेदार रहा. शो में एक से बढ़कर एक कवि पहुंचे जिनमें शामि थे शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha). लिहाजा इस बार सुरों के साथ हंसी की महफिल सजी तो लोग बोल उठे - वाह क्या बात है. रविवार को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेहता साहब पहुंचे तो वहीं एक दिन पहले शनिवार को क्रिकेट शिखर धवन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ पहुंचे थे.

ये भी पढ़ेंः Bhabiji Ghar Par Hai: रीयल लाइफ से प्रेरित है ‘संस्कारी’ मास्टरजी का किरदार, एनएसडी में पंकज त्रिपाठी के बैचमेट रह चुके हैं Vijay Kumar Singh

from bollywood https://ift.tt/3476qZ5
https://ift.tt/eA8V8J
Tuesday, January 25, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» The kapil Sharma Show: पैकअप के बाद कुछ ऐसा होता है सेट का माहौल, एक दूसरे की मिलकर टांग खींचते हैं सभी, जज अर्चना के भी बदल जाते हैं तेवर

0 comments:
Post a Comment