Ankita Lokhande Marriage: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पिछले साल दिसंबर में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) से शादी कर ली थी. अब अंकिता अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं और धीरे-धीरे काम पर भी लौट रही हैं. अंकिता टीवी शो पवित्र रिश्ता से पॉपुलर हुई थीं और अब इस शो का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है. उन्होंने शादी के बाद करियर के लिए कुछ शर्तें रखी हैं. वह अब ऐसे रोल नहीं करेंगी जिसमें बोल्ड सीन्स देने पड़े.

अंकिता ने इस बात खुलासा एक इंटरव्यू में किया. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि अब मुझे ऐसे सीन्स करने चाहिए. शादी के बाद न सिर्फ मैं बल्कि विक्की को भी कुछ रिजर्वेशन होंगे. अब कुछ ऐसी चीज़ें होंगी जो विक्की भी नहीं कर पाएंगे. मैं इसे ऐसे ही देखती हूं, अगर वो मेरे लिए कुछ कर रहे हैं तो मुझे भी उनके इमोशन की कद्र करनी चाहिए और उसे सम्मान देना चाहिए.

अंकिता ने आगे कहा, मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच किसी भी बोल्ड प्रोजेक्ट की वजह से कोई परेशानी खड़ी होगी. मुझे भी ऐसे बोल्ड रोल्स करने में कोई दिलचस्पी नहीं है और ऐसा नहीं है कि विक्की को इससे परेशानी है. मैं जानती हूं कि अगर मुझे ऐसा कोई ऑफर मिलेगा भी तो विक्की उसे ओपन माइंड से देखेंगे. मैंने बोल्ड सीन्स या रोल न करने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि मैं उन्हें दुख नहीं पहुंचाना चाहती हूं.

'उन्होंने मुझे कुछ भी करने से रोका नहीं है और मैं जानती हूं कि अगर ऐसा कोई भी ऑफर आएगा तो वो मुझे कहेंगे कि तुम करो लेकिन मैं अंदर से जानती हूं कि मैं अब इसमें कम्फर्टेबल नहीं हूं.'

Malaika Arora Divorce: Arbaaz Khan की इस आदत से चिढ़ती थीं मलाइका, एक्टर ने भी बताई थी उनकी ये कमी

from bollywood https://bit.ly/3AGQ99b
https://ift.tt/eA8V8J
Friday, January 28, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Ankita Lokhande Wedding: क्या शादी के बाद अंकिता लोखंडे को बोल्ड सीन्स से नहीं है कोई परेशानी, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब!

0 comments:
Post a Comment