Sidebar Ads

Monday, January 17, 2022

Dhanush and Aishwarya Rajinikanth Love Story: 2 साल बड़ी ऐश्वर्या संग धनुष के अफेयर की खबरें देख रजनीकांत के परिवार ने जल्दबाजी में करवा दी थी दोनों की शादी!

Dhanush and Aishwarya Rajinikanth Love Story in Hindi: कुछ महीने पहले ही साउथ की रील और रीयल लाइफ हिट जोड़ी सामंथा प्रभू और नागा चैतन्या (Samantha Prabhu and Naga Chaitanya) ने तलाक का ऐलान कर हर किसी को सकते में डाल दिया था. अब साउथ के एक और सुपरस्टार धनुष (Dhanush) ने पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) से अलग होने का फैसला कर लिया है. सोशल मीडिया के जरिए खुद धनुष ने इस बात की जानकारी दी तो उनके फैंस काफी हैरान और परेशान भी हैं. 2004 में धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी (Dhanush and Aishwarya Rajinikanth Wedding) परिवार की मौजूदगी में काफी धूमधाम से हुई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये शादी मीडिया में फैली इनके अफेयर की खबरों के बाद काफी जल्दबाजी में हुई थी.

2 साल तक तक दोनों ने किया एक दूसरे को डेट
इनकी पहली मुलाकात का किस्सा धनुष की फिल्म काढाल कोंडे से जुड़ा है. जिसके पहले शो में धनुष अपने परिवार के साथ सिनेमाघर पहुंचे थे तो वहीं सुपरस्टार रजनीकांत की दोनों बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्या भी मौजूद थीं. फिल्म खत्म होने के बाद थियेटर मालिक ने दोनों बेटियों की मुलाकात धनुष से करवाई थी. जहां इनके बीच बात केवल हैलो तक ही सीमित थी. लेकिन अगली ही सुबह ऐश्वर्या रजनीकांत ने धनुष को गुलदस्ता भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं और टच में रहने को कहा था. बस यहीं से दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया था.

2 साल बड़ी ऐश्वर्या को 2 साल किया डेट
ऐश्वर्या धनुष से उम्र में 2 साल बड़ी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का रिश्ता 2 साल तक रहा तभी मीडिया में इनके अफेयर की खबरें छाने लगीं. अखबारों, मैगजीन में इनके बारे में लिखा जाने लगा और रजनीकांत का परिवार ये नहीं चाहता था कि उनके परिवार की बेटियों के बारे में ये सब लिखा जाए ऐसे में परिवारवालों ने इनकी शादी तय कर दी और इनकी शादी हो गई. इनके दो बच्चे हैं लेकिन अब शादी के इतने सालों बाद इस प्रेम कहानी का भी अंत हो गया है.

ये भी पढ़ेंः Aishwaryaa Rajinikanth-Dhanush Separated: टूट गया 18 साल पुराना रिश्ता, धनुष ने किया पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने का ऐलान

from bollywood https://ift.tt/3Kk1i4k
https://ift.tt/eA8V8J

0 comments:

Post a Comment