Sidebar Ads

Wednesday, January 12, 2022

Farah Shirish Love Story: फराह खान ने खुद से 8 साल छोटे शिरीष कुंदर से क्यों की तीन बार शादी? डेटिंग से लेकर वेडिंग तक बेहद दिलचस्प रही इनकी लव स्टोरी

Farah Khan And Her Husband Shirish Kunder Love Story: बॉलीवुड की पॉपुलर कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) संग सात फेरे लिए. दोनों ही अलग-अलग बैकग्राउंड के हैं लेकिन फिर भी एक दूसरे को अपना लाइफ पार्टनर बनाना सही समझा. बता दें कि शिरीष कुंदर (Shirish Kunder Bollywood Entry Story) बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियर थे और 4 साल तक मोटरोला कंपनी में भी काम किया. लेकिन शिरीष कुंदर ने उसके बाद अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा और बॉलीवुड की तरफ रुख कर लिया. शिरीष कुंदर ने सबसे पहले इंडस्ट्री में अपनी पहचान एक एडिटर के रूप में बनाई. फराह खान और शिरीष (Farah Khan And Shirish Kunder First Meeting) की मुलाकात पहली बार मैं हूं ना (Main Hoon Na) के सेट पर हुई थी. शिरीष (Shirish) ने जैसे ही फराह (Farah) को देखा वो उन पर दिल हार बैठे.

यही वजह रही की कम सैलरी ऑफर होने के बाद भी वो फराह (Farah) के संग काम करने के लिए तैयार हो गए. वहीं फरहा खान को शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) की फिलिंग्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मैं हूं ना के सेट पर ही शिरीष कुंदर (Shirish Kunder Proposed To Farah Khan) ने फराह खान को बेहद ही अनोखे अंदाज में प्रपोज किया. फराह खान और शिरीष कुंदर (Farah Khan And Shirish Kunder) के बीच सेट पर कई बार नोकझोंक भी हुआ करती थी और एक दिन फिर अचानक से फराह खान (Farah Khan) को शिरीष कुंदर ने अपने दिल की बात कह दी. फराह खान को प्रपोज करते हुए शिरीष कुंदर ने कहा था- डार्लिंग यदि तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती तो चली जाओं यहां से, मैं सिर्फ तुम्हें देखता हूं अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता.

ये भी पढ़ें:-Yami Gautam Marriage: Aditya Dhar से शादी के छह महीने बाद कितनी बदली है जिंदगी? यामी गौतम ने किया खुलासा!

उन्होंने कहा था कि अगर तुम मुझसे शादी करना चाहती हो, अगर मुझे लेकर सीरियस हो तो शादी कर लेते हैं हम, और इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं. शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) डरते थे कि कहीं फराह खान (Farah Khan) उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट ना करें तो उनका दिल टूट जाएगा. यही कारण था कि वो फराह से कमिटमेंट चाहते थे. बता दें फराह खान के प्यार में जिस वक्त शिरीष कुंदर (Shirish Kunder Age) पड़े थे उनकी उम्र महज 25 साल थी. तो वहीं फराह (Farah Khan Age) 32 साल की थीं और उम्र के इतने बड़े फासले के बाद भी शिरीष कुंदर उन्हें अपनी जीवसंगिनी बनाना चाहते थे.

फराह खान (Farah Khan) ने शिरीष (Shirish) के संग काफी समय तक काम किया. इस दौरान उन्हें ये पता चल गया कि वो उन्हें लेकर कितने सीरियस हैं. बहुत ही एंटेलिजेंट है शिरीष कुंदर और धीरे-धीरे फराह खान भी उनकी तरफ अट्रैक्ट होने लगीं और उन्हें चाहने लगीं. कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने 2004 में शादी (Farah Khan And Shirish Kunder Wedding Year) कर ली. पहले तो उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज की थी. फिर साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी की. इसके बाद दोनों ने निकाह भी किया. शादी के चार साल बाद ये कपल क्यूट ट्रिपलेट्स के माता-पिता बन गए.

ये भी पढ़ें:- Naga Chaitanya on Divorce: पहली बार तलाक पर खुलकर बोले नागा चैतन्या, कहा- ‘अगर वो खुश है तो मैं खुश हूं’

from bollywood https://ift.tt/31WfpeQ
https://ift.tt/eA8V8J

0 comments:

Post a Comment