Sidebar Ads

Thursday, January 20, 2022

Malaika Arora Dance: सालों बाद छईयां-छईयां पर मलाइका अरोड़ा का डांस देख फैंस नहीं झपका पाए पलक, निहारते रह गए खूबसूरती

Malaika arora dance on her hit song chhaiya chhaiya: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. मॉडलिंग के दौरान मलाइका को म्यूजिक वीडियो करने का मौका मिला था और तभी से वो फेमस भी हो गई थीं. लेकिन उन्हें असल पहचान मिली थी शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और मनीषा कोईराला की फिल्म दिल से से. इस फिल्म में यूं तो मलाइका ने केवल एक गाना ही किया लेकिन वो गाना इतना हिट हुआ कि मलाइका के करियर का टर्निंग प्वाइंट बन गया. ये गाना था छईयां-छईयां (Chhaiya Chhaiya Song). ये एक आइकॉनिक सॉन्ग है जिसका जिक्र कभी भी हो तो मलाइका की याद आ जाती है और मलाइका की बात हो और इस गाने का जिक्र ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता.

सालों बाद मलाइका ने फिर किया गाने को रीक्रिएट
मलाइका जब भी स्टेज पर होती हैं तो उनसे इसी गाने पर डांस करने की रिक्वेस्ट हर बार की जाती है. और इंडिया बेस्ट डांसर के स्टेज पर उन्होंने फैंस की रिक्वेस्ट को दरकिनार नहीं किया और सालों बाद वो उसी रंग रूप में नजर आईं तो लोग बिना पलक झपकाए उन्हें देखते ही रह गए. मलाइका अरोड़ा ने छईयां छईयां पर डांस किया और इसमें उनका साथ दिया टेरेंस लुईस ने. आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो.

वैसे टेरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा जब भी साथ में डांस करते हैं तो स्टेज पर आग लगती ही है और उस पर जब मलाइका का हिट गाना हो तो फिर क्या कहने. इंडिया बेस्ट डांसर के सेट पर ऐसे कई मौके आए जब मलाइका ने कभी कंटेस्टेंट के साथ तो कभी जजों के साथ कमर मटकाई और हम बार अपनी अदा से फैंस को दीवाना कर दिया. मलाइका अरोड़ा अपने इसी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं और जब भी वो स्टेज पर होती हैं तो जादू हर बार चल ही जाता है.

ये भी पढ़ेंः Malaika Arora Shoe Closet: क्या आपने देखी मलाइका अरोड़ा के जूतों की अलमारी, कितने जोड़ी जूते हैं गिन नहीं पाएंगे आप!

from bollywood https://ift.tt/3fIDx88
https://ift.tt/eA8V8J

0 comments:

Post a Comment