Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Today Episode: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की गोकुलधाम सोसायटी में एक प्रोबलम खत्म होती नहीं कि दूसरी खड़ी हो जाती है. अभी अभी तो मेहता साहब (Mehta Sahib) के करेले के भूत से पीछा छूटा था कि अब नई मुसीबत खड़ी होने वाली है और ये नई मुसीबत खड़ी हुई मोबाइल के सिग्नल की वजह से. भई अगर सिग्नल कमजोर हो तो बातें अधूरी रह जाती हैं और इन्हीं अधूरी और अनसुनी बातों के चलते हो रही है बड़ी परेशानी और इसी परेशानी के चलते जेठालाल (Jethalal) एक बार फिर काफी टेंशन में आ गए हैं.

गोडाउन की चाबियों का हेरफेर
दरअसल, हुआ ये कि गडा इलेक्ट्रॉनिक्स में बड़ी डील पक्की होने वाली है. चूंकि दुकान में कुछ काम चल रहा है, इसलिए ये मीटिंग गोडाउन में होनी हैं. जेठालाल मीटिंग अटेंड करने के लिए गोडाउन पहुंच भी गए और बाघा भी लेकिन चाबी किसी के पास नहीं है. हालांकि बाघा ने जेठालाल को चाबियों के बारे मे याद भी दिलाया था लेकिन जेठालाल वो चाबी भूल गए. अब जब जेठालाल (Jethalal) ने घर पर चाबी चेक करवाने के लिए फोन किया तो बापूजी ने कमजोर नेटवर्क के चलते आधी बात ही सुनी और वो गोडाउन की चाबी जेठालाल को देने के लिए निकल पड़े. वहीं दूसरी तरफ से जेठालाल भी घर से चाबी लेने के लिए दुकान से निकल पड़ा.

क्या डील हो जाएगी कैंसिल?
अब सवाल ये कि क्या जेठालाल (Jethalal) को बिना किसी झंझट के चाबियां मिल पाएंगीं या फिर वो यूं ही चक्कर लगाते रहेंगे क्योंकि जेठालाल की बड़ी डील है जिसे वो किसी भी कीमत पर हाथ से जाने नहीं देना चाहते लेकिन लगता है चाबियों के चक्कर में सब गड़बड़ होने वाला है और उनकी ये बड़ी डील हाथ से निकल ना जाए. खैर, जो होना है वो तो होगा ही लेकिन एक बात पक्की है और वो है हंसी के ठहाके जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से हम सभी को मिलते ही रहेंगे.

ये भी पढ़ेंः क्या पब्लिसिटी के लिए है Krushna Abhishek और Govinda का झगड़ा? ख़ुद पढ़े लें कॉमेडियन का बयान

from bollywood https://ift.tt/3tXf72H
https://ift.tt/eA8V8J
Monday, January 24, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मोबाइल के सिग्नल ने बिगाड़ा जेठालाल का खेल, गोडाउन की चाबियों का शुरू हुआ हेरफेर!

0 comments:
Post a Comment