Salman Khan wishes Katrina Kaif for her Marriage: बिग बॉस 15 के फिनाले (Bigg Boss 15 Finale) में खूब मस्ती और धमाल हुआ. इस शो के हर एक कंटेस्टेंट ने पुरानी यादों को तो ताजा किया ही साथ ही शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी खूब मस्ती भरा टाइम स्पेंड किया. लेकिन ये पल तब और भी खास हो गए जब सलमान खान ने कैटरीना कैफ (Salman Khan Katrina Kaif) के गाने चिकनी चमेली पर किया जमकर डांस.

जी हां...शो में रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और राखी सावंत (Rakhi Sawant) के बीच कैटरीना के इसी गाने पर कॉम्पीटिशन हुआ और राखी सावंत ने सलमान खान (Salman Khan) को भी डांस करने के लिए खींच लिया. वहीं डांस खत्म होते ही सलमान खान इतने जोश में आए कि उन्होंने कैटरीना कैफ को नाचते नाचते ही शादी की मुबारकबाद दे दी. सलमान खान ने कहा – ‘कैटरीना शादी मुबारक हो.’

दिसंबर में हुई है कैटरीना-विक्की की शादी
आपको बता दें कि 9 दिसंबर को ही कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina kaif and Vicky Kaushal) की शादी हुई लेकिन सलमान खान इस शादी में शरीक नहीं हुए. वहीं शादी के बाद कभी भी सलमान खान ने किसी भी मंच से कैटरीना का ज़िक्र नहीं किया लेकिन ये मौका था जब नेशनल टेलीविजन पर सलमान खान ने कैटरीना को शादी की मुबारकबाद दी.

बिग बॉस 15 फिनाले में पहुंचे एक्स विनर
बिग बॉस 15 की बात करें तो इस बार शो में पिछले सभी सीजन के विनर्स भी मौजूद रहे और सेट पर पुराने सीजन की यादों को ताजा किया गया. टॉप 5 में निशांत भट्ट, प्रतीक सेहजपाल, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा थे. लेकिन 10 लाख रुपए कैश लेकर निशांत भट्ट ने खुद को ट्रॉफी की रेस से बाहर कर लिया. निशांत भट्ट के मुताबिक उन्होंने जो कुछ हासिल करना था वो शो में रहते हुए वो कर चुके हैं लिहाजा जब बिग बॉस ने पैसे लेकर शो छोड़ने का मौका दिया तो निशांत ने ये मौका हाथ से जाने नहीं दिया.

ये भी पढ़ेंः

Bigg Boss 15 से एविक्ट हुईं रश्मि देसाई ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया सिज़लिंग डांस, कटरीना कैफ को दी टक्कर!

from bollywood https://ift.tt/70lDPuY9k
https://ift.tt/Mhf8FyP6J
Sunday, January 30, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Bigg Boss 15 Finale Updates: Katrina Kaif के गाने पर झूमकर नाचे Salman Khan, नेशनल टीवी पर बोले – ‘कैटरीना शादी मुबारक हो’

0 comments:
Post a Comment