Sidebar Ads

Monday, October 17, 2022

अक्षय और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों को पछाड़कर Amitabh Bachchan बने इस साल के सबसे बिजी एक्टर

Amitabh Bachchan Films On 2022: दीवार (Deewaar) जैसी शानदार फिल्म देने वाले अमिताभ बच्चन पूरे पांच दशकों से फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) पर राज कर रहे है. अमिताभ ने हाल ही में अपना 80वां जन्मदिन मनाया है. इसके साथ अभी हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म गुडबाय (Goodbye) को भी फैंस का प्यार मिल रहा है. इस साल अमिताभ बच्चन ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अजय देवगन (Ajay Devgn) जैसे कई बड़े कलाकारों को पछाड़कर, सबसे ज्यादा बिजी एक्टर बन गये हैं. आइए जानते हैं कि इस साल अमिताभ कुल कितनी फिल्मों में नजर आए.

झुंड

अमिताभ बच्चन ने इस साल की शुरुआत नगराज मंजुले की 'झुंड' से की थी. ये फिल्म मार्च में रिलीज हुई थी. इस स्पोर्ट्स बायोपिक को समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया. झुंड को इस साल की सबसे शानदार फिल्मों की श्रेणी में रखा गया है.

रनवे 24

झुंड के बाद अमिताभ बच्चन अजय देवगन के साथ 'रनवे 24' में नजर आए. इस फिल्म में अमिताभ विमान दुर्घटना प्रमुख (एएआईबी) की भूमिका निभाई. फिल्म के सेकंड हॉफ में अमिताभ ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बाजी मार ले गये. इसके साथ अमिताभ बच्चन ने आनंद पंडित की गुजराती फिल्म 'फक्त महिलाओ मेट' में मेहमान भूमिका में भी दिखाई दिए.

ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा

इन फिल्मों को करने के बाद इस साल अमिताभ बच्चन अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा में भी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आए. ब्रह्मास्त्र के साथ अमिताभ आर बाल्की की 'चुप: ए रिवेंज ऑफ आर्टिस्ट' में कैमियो करते हुए दिखे.

गुडबाय

इसके अलावा अमिताभ की फिल्म गुडबाय हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म की काफी तारीफें हो रही हैं. इस फिल्म के साथ अमिताभ सूरज बड़जात्या की 'ऊंचाई' में भी जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं.

Bigg Boss 16 Day 17 Written Update: गौतम विज की छिनी कैप्टेंसी, Shiv Thakare बने घर के नए कप्तान, जानिए 17वें दिन और क्या-क्या हुआ

from bollywood https://ift.tt/NWmE3GZ
https://ift.tt/hc7Cofj

0 comments:

Post a Comment