Ranveer Singh Marakech International Film Festival: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के एक एनर्जेटिक अभिनेता के तौर पर जाने-जाते हैं. साल 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने जबरदस्त कॉमिक अंदाज़ से भी लोगों का खूब मनोरंजन किया है. वो जब कभी भी किसी महफिल का हिस्सा होते हैं तो वहां चार-चांद लगाते देते हैं. यही वजह है कि आज वो किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे. वहीं अब खबर है कि उन्हें ‘माराकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में सम्मानित किया जाएगा.

11 से 19 नवंबर के बीच मोरक्को में ‘माराकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन होने वाला है, जहां रणवीर सिंह को Etoile d'or देकर सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान को भी ये सम्मान मिल चुका है.

इस फिल्म महोत्सव में रणवीर के साथ-साथ स्कॉटिश अभिनेता टिल्डा स्विंटन, प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म निर्माता जेम्स ग्रे और मोरक्कन फिल्ममेकर फरीदा बेनलियाजिद का भी सम्मान होगा.

रणवीर सिंह ने कही ये बातें

न्यूज 18 के मुताबिक इस बारे रणवीर सिंह ने कहा है, “मैं इसको लेकर बेहद ही विनम्र और रोमांचित हूं, जिसने बेहद ही खास सम्मान Etoile d'or के जरिए मेरे काम की पहचान की है. ‘माराकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ दुनिया के सबसे सम्मानित फिल्म समारोह में से एक है, जो दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ सिनेमा को एक साथ लाता है, खास करके एशिया और अफ्रीका को, इसलिए मैं इस विशेष पहचान को लेकर फिल्म फेस्टिवल का आभारी हूं.”

बता दें, रणवीर सिंह से पहले बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान को भी ये विशेष सम्मान मिल चुका है.

इस फिल्म में नजर आने वाले हैं रणवीर

बहरहाल, अगर बात रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें-

करण कुंद्रा ने बताया कैसा है तेजस्वी प्रकाश से उनका रिलेशनशिप, बोले- 'लग्जरी वेकेशन और डायमंड...'

from bollywood https://ift.tt/dTLx1Yr
https://ift.tt/cxMXC3E
Thursday, October 27, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी Ranveer Singh का जलवा, अमिताभ- शाहरुख और आमिर के बाद अब इन्हें मिलेगा ये खास सम्मान

0 comments:
Post a Comment