Salman Khan Dengue : फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान ख़ान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग करने के साथ-साथ टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) होस्ट करते भी नज़र आ रहे हैं. बिग बॉस और सलमान का रिश्ता बहुत गहरा है, आलम ये है कि दर्शक सलमान के अलावा किसी और को ये शो होस्ट करते हुए देखना ही नहीं चाहते, लेकिन अब लगता है भाईजान कुछ वक्त बिग बॉस का ये सीज़न होस्ट नहीं कर पाएंगे. खबर है कि सलमान खान को डेंगू हो गया है जिस वजह से वो कुछ हफ्तों के लिए बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे.

कौन होस्ट करेगा बिग बॉस 16...
ईटाइम्स की खबर के मुताबिक सलमान खान को डेंगू हो गया है यही वजह है कि वो अगले कुछ हफ्तों तक 'बिग बॉस' होस्ट नहीं कर पाएंगे. ऐसे में अब इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ये कमान संभालेंगे. वैसे बीते दिनों ये खबर आई भी थी कि इस वीकेंड सलमान ख़ान नहीं बल्कि करण जौहर शुक्रवार को शो होस्ट कर सकते हैं. लेकिन तब इसके पीछे का कारण सामने नहीं आया था. अब ये माना जा सकता है कि करण के शो होस्ट करने के पीछे कारण सलमान खान की तबीयत खराब होना है. हालांकि करण की तरफ से अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है, ना ही उनकी टीम तरफ से कोई बयान आया है.

पहले भी बिग बॉस होस्ट कर चुके हैं करण...
आपको बता दें कि करण जौहर पहले भी 'बिग बॉस' होस्ट कर चुके हैं. लेकिन तब 'बिग बॉस' टीवी पर नहीं ओटीटी पर टेलीकास्ट हुआ था. साल 2021 में करण जौहर 'बिग बॉस ओटीटी' होस्ट करते नज़र आए थे. हाल ही में करण जौहर अपने शो 'कॉफी विद करण सीज़न 7' को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं. वहीं बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो भाईजान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' का शूटिंग कर रहे हैं.

Celebs Diwali Party: दिवाली पार्टी में गोल्डन गर्ल बनकर पहुंचीं कियारा आडवाणी, साड़ी में लगीं बेहद हसीन

from bollywood https://ift.tt/B9FJxnD
https://ift.tt/m6IBRi1
Friday, October 21, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Salman Khan Dengue : सलमान ख़ान को हुआ डेंगू, बिग बॉस 16 होस्ट करेंगे ये स्टार!

0 comments:
Post a Comment