Sidebar Ads

Thursday, October 27, 2022

Happy Birthday Aditi Rao Hydari: 21 की उम्र में शादी और 25 में तलाक, ऐसी रही है अदिति राव हैदरी की लवलाइफ

Birthday Special: 'दिल्ली 6 (Delhi-6)' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (Hindi Film Industry) में कदम रखने वाली अदिति राव हैदरी का नाम उन कलाकारों की लिस्ट में शामिल है, जो रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. हालांकि दिल्ली 6 से पहले अदिती मलयालम फिल्म 'प्रजापति (Prajapathi)' से अपने फिल्मी करियर (Career) की शुरुआत कर चुकी थी. आज ये खूबसूरत अदाकारा अपना 36वां जन्मदिन मना रही है. अदिति के बर्थडे के मौके पर आइए जानते हैं, उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें.

अदिति की लवलाइफ

अदिति राव हैदरी ने महज 21 साल की कम उम्र में अभिनेता सत्यदीप मिश्रा को अपनी जिंदगी का हमसफर बना लिया था. अदिति की सत्यदीप से 17 साल की उम्र में पहली मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों में काफी गहरी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद अदिति ने सत्यदीप से शादी कर ली. हालांकि उनका रिश्ता बहुत लंबे वक्त तक नहीं चल पाया. अदिति ने साल 2013 में अपने तलाक की खबर से सबको हैरत में डाल दिया था.

रॉयल परिवार से है ताल्लुक

अदिति राव हैदरी एक रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वो अकबर हैदरी की परपोती होने के साथ असम के पूर्व गर्वनर मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की पोती हैं. इसके अलावा उनके नाना जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज किया करते थे. अदिति की मां एक हिंदू और पिता मुस्लिम हैं. अदिती अपने सरनेम में अपने माता और पिता दोनों का नाम लिखती हैं.

फिल्मी करियर

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने अपने करियर में 'रॉकस्टार (Rockstar)', 'दास देव (Daas Dev)' और 'पद्मावत (Padmaavat)' जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने हुस्न और अभिनय का कमाल दिखा चुकी हैं. इसके साथ अदिति राव हैदरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आजकल अदिति अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही है. उनके फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: बेहद गरीबी में बीता था Helen का बचपन, इस फिल्म के बाद चमका करियर, सलमान खान के पिता की बनीं दूसरी पत्नी!

from bollywood https://ift.tt/PYZaSCg
https://ift.tt/cxMXC3E

0 comments:

Post a Comment