Kartik Rejects Pan Masala Ad Offer: बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां फिल्मों के अलावा विज्ञापन करते भी नजर आती हैं, जिससे उनकी करोड़ों में कमाई होती है. कई स्टार्स अपने विज्ञापन के कारण लोगों की काफी खरी खोटी भी सुन चुके हैं. हाल ही में अक्षय कुमार अपने एक मसाला विज्ञापन को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आए थे, जिसे लिए उन्होंने सभी से माफी भी मांगी थी. अब उनके इसी ऐड को लेकर फिर एक बड़ी खबर आई है, जिसमें कार्तिक आर्यन के नाम का भी जिक्र हो रहा है.

अक्षय से पहले कार्तिक को मिला था ये ऐड ऑफर
दरअसल, जिस गुटखा कंपनी का प्रचार कर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे, उस ऐड का ऑफर उनसे पहले कार्तिक आर्यन के पास गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विज्ञापन में अक्षय की जगह कार्तिक नजर आने वाले थे. इसके बदले उन्हें 15 करोड़ रुपये भी मिलने वाले थे, लेकिन उन्होंने इसे बिना देरी किए ठुकरा दिया. जाहिर है, कार्तिक से जुड़ी यह खबर सामने आने के बाद एक्टर के फैंस उनसे काफी प्रभावित हैं. इंटरनेट पर उनके चाहने वाले कार्तिक के इस फैसले की खूब सराहना कर रहे हैं.

पहले भी करोड़ों का ऑफर ठुकरा चुके हैं कार्तिक
जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले भी कार्तिक (Kartik Aryan) को पान मसाला ब्रांड एंडॉर्स करने का ऑफर मिला था. इसके लिए उन्हें रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 से 9 करोड़ मिलने वाले थे. हालांकि, कार्तिक एक युवा आइकन के रूप में न अपनी छवी खराब करना चाहते हैं और न ही फैंस तक गलत संदेश पहुंचाना चाहते हैं. ऐसे में उन्होंने इस ब्रांड एंडॉर्समेंट के लिए इनकार कर दिया था.

कार्तिक की फिल्में
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की करें तो वो अगले साल रिलीज होने वाली अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शहजादा' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा वह 'कैप्टन इंडिया', 'फ्रेडी' और 'सत्यप्रेम' की कथा में भी दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/N6azv9S Leone Post: सनी लियोनी और डेनियल वेबर के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं निशा, दिखाईं बेटी की खूबसूरत तस्वीरें

from bollywood https://ift.tt/VMRa3bF
https://ift.tt/fT5372D
Saturday, October 15, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Kartik Akshay: अक्षय कुमार से पहले कार्तिक आर्यन को मिला था करोड़ों का ये ऑफर, ठुकराने की वजह जीत लेगी फैंस का दिल

0 comments:
Post a Comment