The Birthday Of Zaira Wasim Birthday: काफी कम उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली जायरा वसीम को आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'दंगल (Dangal)' से पहचान मिली. इस फिल्म ने उन्हें घर-घर तक मशहूर कर दिया था. हालांकी अब जायरा वसीम फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) को अलविदा कह चुकी हैं. आपको बता दें कि आज 'दंगल' फेम जायरा वसीम का 22वां जन्मदिन (Birthday) है. आज जायरा के बर्थडे के मौके पर आइए जानते हैं कि फिल्मों से दूर हो चुकी जायरा अब क्या कर रहीं हैं.

शुरुआती लाइफ

जायरा का जन्म आज ही के दिन साल 2000 में श्रीनगर में हुआ था. जायरा वसीम पढ़ाई में काफी बेहतर छात्र रह चुकी हैं. उनके दसवीं में 92 प्रतिशत नंबर आए थे. आपको बता दें कि जायरा वसीम के माता पिता दोनों ही नौकरी करते हैं. जायरा को बचपन से ही एक्टिंग करने का बहुत शौक था. इसी के चलते उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा.

नेशनल अवार्ड विनर

जायरा वसीम ने भले ही अब फिल्मों को अलविदा कह चुकी हों, लेकिन वो बहुत ही शानदार एक्ट्रेस थी. जायरा अपनी बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत नेशनल अवार्ड सम्मान से भी सम्मानिता हो चुकी हैं. उन्हें ये पुरस्कार साल 2017 में राष्ट्रपति के हाथों से मिला था. जायरा वसीम अपने फिल्मी करियर में 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा चुकी हैं.

अब क्या कर रही हैं?

जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने अब फिल्मों से पूरी तरह से दूर हो चुकी हैं. वो अपनी लाइफ में काफी खुश हैं. वो अपना वक्त अपने परिवार के साथ अपने धार्मिक कामों को देती हैं. अब वो अपने किसी भी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर नही करती है. इसके साथ वो अब ज्यादातर वक्त धार्मिक स्टडीज पर खर्च करती हैं.

आखिर क्या है Akshay Kumar की राम सेतु की स्टोरी, जानिए फिल्म के बारे में सब कुछ

from bollywood https://ift.tt/PDICgFe
https://ift.tt/fFK6ZSi
Saturday, October 22, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Happy Birthday Zaira Wasim: बॉलीवुड छोड़ अब इस हाल में है पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम, बचपन में ही बन गईं थी स्टार

0 comments:
Post a Comment