Sidebar Ads

Sunday, October 16, 2022

इस वजह से टूट गई थी Shatrughan SInha और रीना रॉय की जोड़ी, एक्ट्रेस ने आठ दिनों में मांगा था इस बात का जवाब!

Shatrughan Sinha Reena Roy Affair: बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हुए जिनके अफेयर और ब्रेकअप की ख़बरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं, इन्हीं में से एक जोड़ी शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और रीना रॉय (Reena Roy) की थी. इनके अफेयर से लेकर ब्रेकअप तक की एक समय खूब चर्चा हुई थी. आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की बॉन्डिंग को देखकर इनके फैन्स को इस बात की उम्मीद थी कि यह लोग जल्द ही शादी कर लेंगे, हालांकि हुआ इसके उलट. असल में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के बीच खटास फिल्म ‘हथकड़ी’ की शूटिंग के दौरान आना शुरू हुई थी. इस फिल्म को पहलाज निहलानी बना रहे थे.

आपको बता दें कि फिल्म ‘हथकड़ी’ में शत्रुघ्न और रीना के साथ ही पूनम भी मुख्य भूमिका में थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं और यहीं से रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते में भी दरार पैदा हो गई थी.

बताया जाता है कि शत्रुघ्न और रीना और बारे में पहलाज निहलानी को पता था और साथ ही ये भी कि शत्रुघ्न अब पूनम को पसंद करने लगे हैं. इस बीच पहलाज ने तय किया कि वे रीना और शत्रुघ्न को साथ लेकर फिल्म ‘आंधी तूफ़ान’ बनाएंगे.

इस बारे में बात करने के लिए जब फिल्ममेकर रीना रॉय के पास पहुंचे तब एक्ट्रेस ने उनसे कहा, ‘आप अपने दोस्त (शत्रुघ्न सिन्हा) से कहिए कि वे अपना मन बना लें क्योंकि यदि वे मुझसे शादी नहीं करेंगे तो मैं 8 दिनों के अंदर किसी और से शादी कर लूंगी, यदि वे हां कहते हैं तभी मैं आपकी फिल्म में काम करूंगी’. हालांकि, इस बीच पूनम और शत्रुघ्न ने शादी करने का फैसला कर लिया और साल 1980 में इन्होंने शादी कर ली थी.

भेड़िया नहीं! वरुण धवन को है इस हॉलीवुड फिल्म का इंतजार, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

from bollywood https://ift.tt/9OCy51F
https://ift.tt/nAKmpfL

0 comments:

Post a Comment