Ram Setu Box Office Collection Day 6: दिवाली के एक दिन बाद 25 अक्टूबर को सिनेमाघरो में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं. अक्षय कुमार स्टारर ‘राम सेतु’ और अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’. दोनों ही फिल्में उम्मीद के मुताबिक ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई हैं और बॉक्स ऑफिस पर इनकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि 'राम सेतु' का ओपनिंग डे कलेक्शन अच्छा रहा था लेकिन उसके बाद कमाई का ग्राफ गिरता ही जा रहा है.

‘राम सेतु’ ने छठे दिन कितना किया कलेक्शन
‘राम सेतु’ की कमाई की बात करें तो फिल्म की ओपनिंग के बाद से ही इसके कलेक्शन में गिरावट का सिलसिला जारी है. हालांकि वीकेंड पर इसकी कमाई में थोड़ा सुधार हुआ है. फिल्म ने 15.25 करोड़ के कलेक्शन से शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन ‘राम सेतु’ ने 11.4 करोड़ रुपये की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ और चौथे दिन 6.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं पांचवे दिन शनिवार को यानी वीकेंड पर फिल्म ने कुल 7.7 करोड़ का बिजेनस किया. छठे दिन रविवार के शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है और ‘राम सेतु’ ने 8.50 करोड़ रुपये का क्लेक्शन किया है. इसी के साथ अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई अब 57.25 करोड़ रुपये हो गई है.

‘राम सेतु’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिन 1 – 15.25 करोड़ रुपये
दिन 2 – 11.4 करोड़ रुपये
दिन 3 – 8.75 करोड़ रुपये
दिन 4 - 6.5 करोड़ रुपये
दिन 5- 7.7 करोड़ रुपये
दिन 6- 8.50 करोड़ रुपये
कुल: 57.25 करोड़ रुपये शुद्ध

‘राम सेतु’को तीन हजार स्क्रीन पर किया गया था रिलीज
बता दें कि अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राम सेतु’को तीन हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया था. इस फिल्म में अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी अहम किरदार में हैं. वहीं अक्षय कुमार की इस साल बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, कटपुतली, रक्षा बंधन सहित ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई हैं. ऐसे में इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म के लिए अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है. वरना अक्षय को अपने फिल्म च्वाइस पर सोचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/zIhQPTN Special : सिकंदर खेर को नहीं मिली पिता की तरह कामयाबी, जानिए उनके बारे में दिलचस्प बातें

from bollywood https://ift.tt/EhqQR8l
https://ift.tt/rY9us1O
Sunday, October 30, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Ram Setu Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' की रविवार को चमकी किस्मत! जानिए- छठे दिन का कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment