Sidebar Ads

Thursday, October 27, 2022

Bigg Boss 16: अर्चना ने शालीन से पूछी टीना और उनके रिश्ते की सच्चाई, एक्टर ने किया ये खुलासा

Bigg Boss 16 Latest Episode: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार रहा. बिग बॉस ने टास्क दिया जिसमें लड़के और लड़कियां बॉयज़ और गर्ल्स होस्टल में डिवाइड हो गए. बिग बॉस ने सबको टास्क दिया कि उन्हें अपने जोड़ीदार को ज्यादा से ज्यादा कॉल करना है क्योंकि जितना कनेक्शन सक्सेसफुल रहेगा, टास्क जीतने के तौर पर उन्हें बची हुई फूड सप्लाई मिल जाएगी. अगर वो इसमें सफल नहीं हो पाते तो साजिद खान (Sajid Khan) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) को फूड सप्लाई रखने का मौका मिल जाएगा और साथ ही उन्हें कुछ स्पेशल पॉवर भी मिलेगी.

टास्क से पहले शालीन भनोट अपनी जोड़ीदार टीना दत्ता (Tina Dutta) से इस बात को लेकर डिस्कस करते हैं कि वो उनसे क्या बातचीत करेंगे. शालीन टीना से कहते हैं कि वो उन्हें टास्क के दौरान प्रपोज करना चाहते हैं लेकिन टीना इससे मना कर देती हैं और कहती हैं कैमरा सब देख रहे हैं और उन्हें केवल टास्क के लिए ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए.

शालीन कहते हैं कि वो ऐसा केवल टास्क के लिए नहीं कर रहे लेकिन टीना नहीं मानती हैं और शालीन से कहती हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं करना जिसमें सच्चाई ना हो. बाद में अर्चना शालीन से पूछती हैं कि सौंदर्या और टीना में से उन्हें कौन पसंद है तो शालीन कहते हैं कि सौंदर्या केवल अच्छी दोस्त है लेकिन अर्चना ये बात सुनकर कहती हैं-मुझे लगता है कि तुम उन्हें पसंद करते हो.

शालीन इस बात से इंकार कर देते हैं और फिर टीना के बारे में कहते हैं-हम अच्छे दोस्त हैं, प्यार-व्यार बहुत दूर की चीज़ है. इसके बाद अर्चना और शालीन इस बात पर शर्त लगाते हैं कि इस हफ्ते शो से किसकी छुट्टी हो सकती है. अर्चना को लगता है कि गौतम और टीना में से कोई एविक्ट होगा जबकि शालीन मानते हैं कि निमृत और गोरी में से कोई एक बाहर जायेगा.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/Bk9FIWm Setu Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' को तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लगा झटका, किया इतना कलेक्शन

from bollywood https://ift.tt/3mIqTdb
https://ift.tt/cxMXC3E

0 comments:

Post a Comment