Sidebar Ads

Thursday, October 20, 2022

Happy Birthday Kulbhushan Kharbanda: इस हॉलीवुड फिल्म से इन्सपायर था 'शाकाल' का रोल, नाम जान हो जाएंगे हैरान

The Birthday Of Kulbhushan Kharbanda: चार दशकों से अपनी शानदार एक्टिंग (Acting) से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाले कुलभूषण खरबंदा बॉलीवुड (Bollywood) के बहुत ही दिग्गज कलाकार हैं. कुलभूषण खरबंदा आज अपना 78वां जन्मदिन (Birthday) मना रहें हैं. कुलभूषण खरबंदा अपने करियर (Career) में हर तरह के रोल निभा चुके हैं, लेकिन फिल्म 'शान (Shaan)' में निभाया हुआ 'शाकाल' का रोल सबसे ज्यादा मशहूर है. हालांकि कुलभूषण के फैंस को शायद ही बात पता हो कि 'शाकाल' का रोल एक मशहूर हॉलीवुड (Hollywood) फिल्म सीरीज के एक कैरेक्टर से इन्सपायर था. आज कुलभूषण खरबंदा के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि शाकाल का किरदार किस फिल्म सीरीज से लिया गया था.

इस फिल्म से इन्सपायर था शाकाल का रोल

फिल्म 'शान' में 'शाकाल' का रोल करने के बाद कुलभूषण खरबंदा रातों रात स्टार बन गए थे, लेकिन उनका ये किरदार मशहूर हॉलीवुड फिल्म सीरीज 'जेम्स बॉन्ड' के 'ब्लेफील्ड' कैरेक्टर से इन्सपायर था. कुलभूषण खरबंदा ने इस किरदार को इतनी मेहनत से निभाया कि वो आज भी शाकाल के ही नाम से जाने जाते हैं, उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से शाकाल के रोल को अमर कर दिया. हालांकि कुलभूषण खरबंदा ने बहुत से यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'शाकाल' उनके फिल्मी सफर का सबसे यादगार रोल साबित हुआ है.

यादगार रोल

कुलभूषण खरबंदा (Kulbhushan Kharbanda) थिएटर की दुनिया से फिल्म इंडस्ट्री में आए थे. वो फिल्मों के साथ थिएटर के भी बहुत जबरदस्त एक्टर हैं. कुलभूषण खरबंदा के किए किरदारों में 'शाकाल' के अलावा फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili)' का 'जीवा सहाय' का रोल भी बहुत मशहूर है, इसके साथ फिल्म 'हेरा फेरी (Hera Pheri)' में निभाए गए 'देवी प्रसाद' के रोल को तो भुलाया ही नहीं जा सकता और 'लगान (Lagaan)' में 'राजा पूरन सिंह' का किरदार किरदार भी बहुत मशहू है. वो आज भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं.

ये भी पढ़ें: एक बार फिर पर्दे पर फिर दिखेगी राम-सीता की जोड़ी, 'झलक दिखला जा' के मंच पर मनेगी भव्य दिवाली

from bollywood https://ift.tt/PYgQ8cr
https://ift.tt/3q5k24X

0 comments:

Post a Comment