Hema Malini Birthday Special: हेमा मालिनी (Hema Malini) बॉलीवुड खूबसूरत और सेक्सफुल एक्ट्रेस में से एक हैं. जो 16 अक्टूबर को अपना 74वां बर्थडे मनाने जा रही हैं. एक्ट्रेस के फैन्स आज भी उनपर अपनी जान छिड़कते हैं. हेमा ने अपनी फिल्मी करियर में अनगिनl हिट फिल्में की हैं जिनमें से ज्यादात्तर धर्मेंद (Dharmendra) के साथ है. दोनों ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया और इनका प्यार परवान चढ़ा. बस फिर क्या था धर्मेंद्र ने हेमा से दूसरी शादी कर ली. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हेमा संपत्ति के मामले में धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल (Sunny Deol) से बहुत ज्यादा आगे है.

पति धर्मेंद्र से ज्यादा अमीर है हेमा मालिनी

दरअसल साल 2019 के चुनावों के हल्फनामे में हेमा मालिनी ने अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया था. जिसके मुताबिक उनके पास कुल 249 करोड़ रुपए की संपत्ति है. जिसमें से 114 करोड़ उनकी और 135 करोड़ पति धर्मेंद्र की है. लेकिन यहां ये भी जान लें कि बीते कुछ सालों में हेमा की संपत्ति करीब 72 करोड़ रुपए बढ़ गई है.

Hum Paanch से लेकर Shrimaan Shrimati तक...90 के दशक के ये कॉमेडी शोज हैं ओल्ड इज गोल्ड

5 साल में कितनी बढ़ी हेमा की संपत्ति ?

साल 2014 में हेमा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस के पास करीब 178 करोड़ रुपए की संपत्ति थी. इसमें उनके पति धर्मेंद्र की भी संपत्ति शामिल थी. इसके अलावा ये भी जानकारी दी गई थी दें कि हेमा के पास 5.61 लाख कैश है. लेकिन धर्मेंद्र की मानें तो उनके पास सिर्फ 32,500 रुपए ही कैश है.

जानिए सनी कितनी संपत्ति के है मालिक

सनी देओल धर्मेंद्र की पहली पत्नी से बेटे है यानि वो हेमा के सौतेले बेटे हुए. सनी देओल भी बॉलीवुड के सुपरस्टार है, लेकिन संपत्ति के मामले में वो अपनी मां हेमा से कई कदम पीछे हैं. जानकारी के अनुसार सनी के पास कुल 83 करोड़ रुपए की संपत्ति है. उनका 53 करोड़ रुपए का कर्ज है और उनके पास 60 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 21 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है. इसके अलावा सनी देओल के पास करीब 9 लाख रुपए बैंक अकाउंट में है और करीब 26 लाख रुपए का कैश हैं. वहीं बात करें उनकी पत्नी पूजा की तो उनके पास भी 6 करोड़ की संपत्ति है. जिसमें से 19 लाख बैंक में और 16 लाख कैश है.

Bigg Boss 16: खूबसूरत हसीनाओं के बीच Abdu ने चलाया अपनी आवाज का जादू, फोटोग्राफर बन ‘भाईजान’ के इर्द-गिर्द मंडराईं निमृत-प्रियंका

from bollywood https://ift.tt/t42pcDJ
https://ift.tt/fT5372D
Saturday, October 15, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Hema Malini Net Worth 2022: बेटे सनी देओल और पति धर्मेंद्र से बहुत ज्यादा अमीर हैं हेमा मलिनी, जानिए संपत्ति

0 comments:
Post a Comment