Sidebar Ads

Wednesday, October 12, 2022

Deepika Ranveer: दीपिका पादुकोण को याद आए पति संग बिताए हसीन पल, 'लेट नाइट कन्वर्सेशन' का किया जिक्र

Deepika's Late Night Conversation With Ranveer: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंबे समय से अपने फैंस को मेजर कपल गोल्स दे रहे हैं. दोनों इंडस्ट्री के सबसे चहीते कपल्स में से एक हैं. रणवीर एक ऐसे पति हैं, जो ज्यादातर वक्त अपनी प्यारी पत्नी की तारीफ करते नजर आते हैं. दोनों को देखकर पूरी दुनिया उनपर प्यार बरसाती है. वहीं अब एक्ट्रेस को अपने पति पर प्यार आ गया है, जिन्होंने एक इवेंट में अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ का जिक्र किया है.

दरअसल, दीपिका (Deepika Padukone) ने हाल ही में 'डचेस ऑफ ससेक्स', मेघन मार्कल के साथ एक स्पेशल पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया. इस दौरान उन्होंने मेंटल हेल्थ अवेयरनेस से लेकर अपनी शादीशुदा जिंदगी पर कई सारी बात की. उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का जिक्र करते हुए बताया कि वह एक म्यूजिक फेस्टिवल की वजह से एक हफ्ते से उनसे दूर हैं. हालांकि अब वह वापस आ गए हैं और जैसे ही अपनी लेडीलव से मिलेंगे उनका चेहरा खुशी से खिल जाएगा.

पति संग हुई लेट नाइट बातचीत को किया याद
रणवीर सिंह को तो आपने कई बार दीपिका की तारीफ में कसीदें पढ़ते देखा होगा, लेकिन इस बार मेघन मार्कल के पॉडकास्ट में दीपिका भी अपने पति संग बिताए खुशनुमा पलों में खोई दिखीं. एक्ट्रेस ने अपने परिवार को अपना सपोर्ट सिस्टम बताया और कहा 'मेरा आज मेरी बहन को गले लगाना या मेरे पति के साथ देर रात की बातचीत जैसी छोटी-छोटी चीजों के बारे में है. ये वो पल हैं जो वास्तव में आज मुझे पूरा करते हैं'.

रणवीर के लिए बरसाया था प्यार
इससे पहले भी जब रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपने पिंक लुक अवतार की तस्वीरें शेयर की थीं, तो दीपिका ने भी कमेंट में अपने रिएक्शन के जरिए अपना प्यार जाहिर किया था. वर्कफ्रंट पर रणवीर करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में दिखाई देंगे, जबकि दीपिका की किटी में 'पठान', 'द इंटर्न', 'प्रोजेक्ट के' और 'फाइटर' हैं.

यह भी पढ़ें- करीना कपूर से लेकर शबाना आजमी तक, अपने सौतेले बच्चों से बेहद प्यार करती हैं ये एक्ट्रेस

<a href="https://ift.tt/Tk8DRFV Arya ने रचाई हाथों में पति के नाम की मेहंदी...पहले करवा चौथ को लेकर दिखीं एक्साइटेड

from bollywood https://ift.tt/8Drx5ln
https://ift.tt/U87hWx1

0 comments:

Post a Comment