Sidebar Ads

Sunday, October 16, 2022

Happy Birthday Simi Garewal: जब इस क्रिकेटर के प्यार में दीवानी थीं सिमी ग्रेवाल, इस एक्ट्रेस की वजह से टूट गया रिश्ता

The Birthday Of Simi Garewal: मेरा नाम जोकर (Mera Naam Joker) से मैरी के किरदार से मशहूर हुई सिमी ग्रेवाल का नाम अपने वक्त की बहुत शानदार एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता है. सिमी ग्रेवाल आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं. सिमी ग्रेवाल अपनी फिल्मी लाइफ के साथ अपनी लवलाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं. आज उनके बर्थडे के मौके पर आइए जानते हैं, सिमी ग्रेवाल और नवाब पटौदी की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में.

नवाब पटौदी के प्यार में थी दीवानी

सिमी ग्रेवाल अपने वक्त के शानदार क्रिकेटर रहे मंसूर अली खान उर्फ नवाब पटौदी के प्यार में डूब गई थीं. दोनों एक दूसरे से दिल की गहराई के साथ प्यार करते थे. सिमी ग्रेवाल और नवाब पटौदी के रिलेशनशिप की खबरें क्रिकेट के गलियारों के साथ बॉलीवुड तक में तक आम हो चुकी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों हर पब्लिक इंवेट में एक साथ देखे जाते थे. इसके साथ मंसूर अली खान ने सिमी ग्रेवाल से शादी करने तक का मन बना लिया था. इसी के चलते वो सिमी को अपने परिवार वालों से भी मिलवाना चाहते थे.

इस एक्ट्रेस की वजह से टूट गया रिश्ता

जब नवाब पटौदी सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) के प्यार में खोए हुए थे, तो उसी वक्त उनकी मुलाकात अपने जमाने की शानदार अदाकारा (Actress) शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) से हुई. इसी के बाद से उन्होंने सिमी ग्रेवाल से दूरियां बनाना शुरु कर दीं. करीब दो सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद एक दिन अचानक से मंसूर अली खान (Mansoor Ali Khan), सिमी के घर चले गये और उन्होंने एक ही पल में, सिमी ग्रेवाल से माफी मांगते हुए कहा कि 'अब उनके बीच सब खत्म हो गया और उन्हें कोई और मिल गया है'. मंसूर के ये कहते ही दोनों का रिश्ता हमेशा के लिये खत्म हो गया.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Day 16: शेखर सुमन ने बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के पल-पल बदलते रिश्तों का किया पर्दाफाश, जानिए- 16वें दिन और क्या- क्या हुआ

from bollywood https://ift.tt/dch2atg
https://ift.tt/nAKmpfL

0 comments:

Post a Comment