Anil Kapoor On Jeremy Renner: हॉलीवुड के सुपरस्टार जेरेमी रेनर (Jeremy Renner) हाल ही में एक बर्फीली तूफान का शिकार हो गए हैं. स्नो प्लोइंग करते वक्त बर्फ के खिसकने से जेरेमी रेनर हादसे की चपेट में आ गए हैं. जिसकी वजह से जेरेमी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है. हर कोई मार्वल यूनिवर्स की एवेंजर्स सीरीज में हॉक आई का किरदार निभाने वाले जेरेमी रेनर की सलामती की दुआ मांग कर रहे हैं. इस बीच हिंदी फिल्म एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी जेरेमी रेनर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

अनिल कपूर ने जेरेमी रेनर के लिए मांगी दुआ

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर हॉलीवुड सुपरस्टार जेरेमी रेनर के लेकर एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में अनिल कपूर ने अपनी और जेरेमी रेनर की तस्वीर को शामिल रखा है. साथ ही इस फोटो के कैप्शन में अनिल ने लिखा है कि- जेरेमी रेनर आपके जल्दी ठीक होने के लिए ईश्वर से कामना करता हूं.' इस तरह से अनिल कपूर ने जेरेमी की सलामती के लिए दुआ मांगी है.

दरअसल जेरेमी रेनर और अनिल कपूर डिज्नी प्लस हॉटस्टार की अपकमिंग वेब सीरीज 'रेनरवेशन' में एक साथ दिखाई देंगे. इस सीरीज की शूटिंग के लिए कुछ समय पहले जेरेमी रेनर भारत भी आए थे. जेरेमी रेनर के स्वस्थ्य होने के बाद इस सीरीज को रिलीज किया जाएगा.

Praying for your speedy recovery Jeremy 🤗🤗🤗🤗 pic.twitter.com/Lar52njJoo
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) January 2, 2023

कैसे हादसे का शिकार हुए जेरेमी रेनर

बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के वक्त जेरेमी रेनर (Jeremy Renner) यूएस के नेवादा में मौजूद थे. जहां वह जमी बर्फ की जुताई यानी स्नो प्लोइंग कर रहे थे कि तभी अचानक से बर्फीले तूफान की वजह से जमीं हुई बर्फ तेज गति से खिसकने लगी और जेरेमी रेनर इस भयंकर हादसे की चपेट में गए. इसके तुरंत बाद जेरेमी रेनर को एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल पहुंचा गया, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि जेरेमी रेनर की हालत अब भी क्रिटिक्ल बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- 15 साल की उम्र में करीना कपूर को इश्क करना पड़ा था भारी, बेटी को कंट्रोल करने के लिए मां ने उठाया था ये कदम

from bollywood https://ift.tt/nW25YDb
https://ift.tt/h2Ycub3
Monday, January 2, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Jeremy Renner Accident: जेरेमी रेनर की सलामती के लिए अनिल कपूर ने मांगी दुआ, इस सीरीज में साथ आएंगे नजर

0 comments:
Post a Comment