Sidebar Ads

Tuesday, January 3, 2023

Sonam Kapoor Flat: सोनम कपूर ने मुंबई में बेचा अपना आलीशान फ्लैट, मुनाफे में कमाई इतनी मोटी रकम

Sonam Kapoor Flat In Mumbai: रियल स्टेट की तरफ मौजूदा समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री की हस्तियों को झुकाव बढ़ा है. बीते दिनों बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, एक्टर शाहिद कपूर और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने करोड़ों की लागत में बने लक्जरी फ्लैट और घरों को खरीदा है. दूसरी और कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने मोटे मुनाफे में अपने पुराने फ्लैट को बेचकर फायदा उठाया है. इस कड़ी में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का नाम भी जुड़ गया है. खबर है कि सोनम ने मुंबई में स्थित अपने एक फ्लैट को बेच दिया है.

सोनम ने बेचा अपना फ्लैट

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने 7 साल पुराने फ्लैट को हाल ही में बेचा है. सोनम कपूर का ये आलीशान फ्लैट मुंबई के बीकेसी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक में मौजूद था. ई टाइम्स की खबर में ये दावा किया गया है कि सोनम कपूर अहूजा ने इस लक्जरी फ्लैट को बीते 29 दिसंबर को 32.5 करोड़ में बेच दिया है. खबरों की मानें तो सोनम कपूर ने इस फ्लैट को साल 2015 में खरीदा था. उस दौरान ने सोनम ने इस फ्लैट के लिए 31.48 करोड़ रुपये अदा किए थे. ऐसे में 7 साल बाद इसे बेचने पर एक्ट्रेस ने करीब 1 करोड़ से ऊपर का मुनाफा कमाया है. इतना ही नहीं जिस खरीदार ने सोनम कपूर के इस फ्लैट को खरीदा है, उसने स्टांप ड्यूटी के तौर पर करीब 1.95 करोड़ रुपये भी खर्च किए हैं.

लोकप्रिय जगह में मौजूद था सोनम का फ्लैट

रिपोर्ट के मुताबिक स्क्वायर फीट इंडिया के संस्थापक वरुण सिंह ने बताया है कि- सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का ये फ्लैट मुंबई के बीकेसी यानी बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के सीबीडी में स्थित था, जोकि शहर की सबसे लोकप्रिय जगह में आता है. इस फ्लैट के साथ खरीदार को 4 कारों की पार्किंग की भी पूरी सुविधा मिलेगी. इलाके में मौजूद सोनम का ये घर सिग्नेचर आईलैंड नाम की बिल्डिंग में तीसरी मंजिल में मौजूद था. बताया जा रहा है कि सोनम का ये घर एसएमएफ इंफ्रास्ट्रक्टर नाम की एक मशहूर कंपनी ने खरीदा है.

यह भी पढ़ें- Esha Gupta With Boyfriend: बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली के इस पार्क में घूमती दिखीं ईशा गुप्ता, वीडियो देख आपको भी कपल पर आ जाएगा प्यार

from bollywood https://ift.tt/VU3BcCw
https://ift.tt/DpycXPE

0 comments:

Post a Comment