Kapil Sharma Love Life: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने गिन्नी के साथ अपनी प्रेम कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता था कि गिन्नी से उनकी शादी कभी हो पाएगी क्योंकि उनकी और गिन्नी की आर्थिक स्थिति में जमीन आसमान का फर्क था.

कपिल बोले, गिन्नी मेरी स्टूडेंट हुआ करती थी. वो जालंधर के गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही थी, मुझसे 3-4 साल जूनियर थी और मैं को-एड कॉलेज में पीजी डिप्लोमा इन कमर्शियल आर्ट्स की पढ़ाई कर रहा था. पॉकेट मनी के लिए मैं अक्सर थिएटर और दूसरे कॉलेज में विजिट करता रहता था. गिन्नी मेरी अच्छी दोस्त बन गई. वह स्किट्स और हिस्ट्रीयोनिक्स में बेहतरीन थी तो मैंने उसे अपनी असिस्टेंट बना लिया. फिर मुझे पता चला कि मैडम मुझे लाइक करती हैं तो मैंने उन्हें फिर कहा कि तुम जिस कार से आई हो उसकी कीमत मेरे परिवार की पूरी कमाई मिला दे तो भी हमारी हैसियत काफी कम है तो हमारे बीच कोई भी रिश्ता संभव नहीं है.

इसके बाद कपिल ने करियर बनाने के लिए मुंबई का रुख कर लिया. कपिल ने कहा, जब मैं मुंबई गया और द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज (The Great Indian Laughter Challenge) जीत लिया तो मैंने गिन्नी से दोबारा संपर्क किया और मेरे परिवार वालों से उसके पेरेंट्स से बात की. उन्हें नहीं पता था कि ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज क्या है और कौन सा कॉम्पिटिशन है, ना ही उन्हें मेरी कमाई की कोई जानकारी थी. तब मुझे 10 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी.

साथ ही गिन्नी सिख परिवार से है जबकि मैं हिंदू जो पगड़ी नहीं पहनते तो हमारे रिश्ते में मुश्किलें आईं लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ बदला. गिन्नी के पिता मेरे शो देखने लगे और मुझे मानने लगे. हमारे बीच अच्छा कनेक्ट हो गया. पापाजी पिघल गए और उन्हें लगा कि बंदा ठीक है. इसके बाद कपिल और गिन्नी ने 2018 में शादी कर ली और अब ये दो बच्चों के पैरेंट बन चुके हैं.

Kapil Sharma की अमीरी देखकर नहीं, गरीबी पर तरस ख़ाकर गिन्नी ने की थी कॉमेडियन से शादी! इतने साल बाद किया खुलासा

from bollywood https://ift.tt/33mvWJk
https://ift.tt/eA8V8J
Tuesday, January 11, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Kapil Sharma Love Story: कपिल शर्मा ने किया खुलासा, इस वजह से Ginni Chatrath से कहा था- 'हमारे बीच कोई रिश्ता संभव नहीं'

0 comments:
Post a Comment