बॉलीवुड में 90 के दशक में कई अभिनेत्रियों ने अपनी किस्मत आजमाई. इनमें से एक अभिनेत्री फराह नाज़ भी थीं जो दो दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में रहने के बावजूद फिर गुमनाम हो गईं. आपको बता दें कि फराह ने 1985 में आई फिल्म फासले से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद वह यतीम, फासले, काला बाज़ार और हलचल जैसी फिल्मों में नज़र आईं. फराह का करियर रफ़्तार पकड़ चुका था.

इसी बीच उन्होंने दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह से शादी कर ली और अपना घर बसा लिया. शादी के बाद फराह एक बेटे की मां बनीं और उसका नाम फ़तेह रंधावा रखा. शादी के चंद सालों बाद ही फराह और बिंदु के रिश्तों में दरार आ गई और शादी के 6 साल बीतते ही दोनों का तलाक हो गया.

तलाक के एक साल भी नहीं बीते थे कि फराह ने एक्टर सुमित सहगल से दूसरी शादी करके सबको चौंका दिया. ये शादी 2003 में हुई थी. निजी ज़िंदगी के उतार-चढ़ावों के बीच फराह अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाईं और गुमनाम रह गईं. वह पब्लिकली भी ज्यादा कहीं नहीं दिखीं. 2019 में उन्हें जरूर एक मूवी स्क्रीनिंग पर देखा गया था. इस दौरान फराह के लुक्स काफी बदले हुए नज़र आए और उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह अपने ज़माने में काफी गुस्सैल एक्ट्रेस हुआ करती थीं. फिल्म कसम वर्दी का के सेट पर वह अपने को-एक्टर चंकी पांडे से भी झगड़ चुकी हैं. इसके अलावा भी उनके झगड़ों के कई किस्से बॉलीवुड में मशहूर हैं. कम ही लोग जानते हैं कि फराह तब्बू की बहन हैं.

जब बेहद बुरे हाल में थे 'विभूति नारायण', जेब में फूटी कौड़ी नहीं बची थी लेकिन अब एक एपिसोड की लेते हैं मोटी रकम!

डिजाइनर ने लहंगा देने से कर दिया था इंकार तो मां की साड़ी पहन यामी गौतम ने लिए सात फेरे, खूब बटोरी थीं सुर्खियां

from bollywood https://ift.tt/XGqcg9v
https://ift.tt/f9wF72j
Sunday, April 10, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» सिर्फ 6 साल टिकी थी तब्बू की बहन फराह की पहली शादी, बेहतरीन फ़िल्मी करियर के बावजूद रह गईं गुमनाम!

0 comments:
Post a Comment