Rekha Wrote Lovely Note For Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने के लिए एक लंबा सफर तय किया है. आज लाखों लोग उनके दीवाने हैं. वहीं साल 2017 में बॉलीवुड में उन्होंने अपने 20 साल का करियर बॉलीवुड में पूरा कर लिया था. इस मौके पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने ऐश्वर्या (Aishwarya) को एक खत लिखा था. इस खत में उन्होंने ऐश्वर्या को बधाई दी और उनके करियर की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए काफी तारीफ भी की थी. इस चिट्ठी में रेखा (Rekha) ने ऐश्वर्या को आराध्या (Aaradhya Bachchan) की अम्मा कहकर भी बुलाया था. दरअसल काफी कम लोग जानते हैं कि रेखा और ऐश्वर्या के बीच एक खास रिश्ता है. दोनों एक-दूसरे को काफी मानती हैं और ऐश्वर्या रेखा को रेखा मां कहकर बुलाती हैं.

रेखा (Rekha) ने इस चिट्ठी में लिखा था कि ‘तुम्‍हारे जैसी महिला उस नदी की तरह होती है जो बगैर किसी बनावट के आगे बढ़ते रहना चाहती है. वो अपनी मंजिल पर इस इरादे के साथ पहुंचती है कि वो अपनी पहचान खोने नहीं देगी. उन्होंने ये भी लिखा कि, भले ही लोग ये भूल जाए कि तुमने क्‍या कहा, तुमने क्‍या किया, लेकिन लोग कभी ये नहीं भूल पाएंगे कि तुमने लोगों को कैसा एहसास कराया. तुम अपने आप में संपूर्ण हो, तुम्‍हें किसी को कुछ भी साबित करने की जरुरत नहीं है.

तुम्हारा आराध्‍या की मां होना मुझे सबसे पसंद है

रेखा ने इसमें ये भी लिखा कि, 'बेबी, तुमने एक बहुत लंबा सफर तय किया है. इस सफर में कई रुकवटों को पार किया और फिर ऊंचाई तक पहुंची. तुमने अभी तक सभी रोल बेहतरीन तरीके से निभाए है. और आराध्‍या की मां का तुम्‍हारा किरदार मुझे सबसे ज्यादा पसंद आता है. तुम्‍हारे लिए बेइंतहा खुशी की दुआ करती हूं. बहुत सारा प्‍यार, जीते रहो, रेखा मां.'

ये भी पढ़ें:- Irrfan Khan Death Anniversary: जब पहली ही फिल्म में कट गया था इरफान खान का रोल, रात भर रोते हुए गुजरी थी एक्टर की रात

ये भी पढ़ें:- Ranveer Singh On Ranbir Kapoor: रणवीर सिंह ने जब रणबीर कपूर को इस एक्ट्रेस से अफेयर करने की दे दी थी सलाह, कह डाली थी ये बड़ी बात

from bollywood https://ift.tt/Bl4d9MS
https://ift.tt/ljwhCd5
Thursday, April 28, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Amitabh Bachchan की बहू Aishwarya Rai को खत लिखकर जब Rekha ने कह डाली थी दिल की बात, खुद को बताया था मां

0 comments:
Post a Comment