'पुष्पा' फेम साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु उन स्टार्स में हैं जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सूब सुर्खियों में रहती हैं. नागा चैतन्य से अलग होने के बाद से ही हर कुछ समय पर एक्ट्रेस अपनी नीजी जिंदगी को लेकर खबरों की हेडलाइन बनी रहती हैं. एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.
दरअसल, सामंथा ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट से ऐसा ट्वीट किया है जिसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'मेरी चुप्पी को मेरी इग्नोरेंस समझने की गलती कभी भी मत करना. मेरे शांत स्वभाव को मेरी मंजूरी मत समझना. मेरी विनम्रता को मेरी कमजोरी मत समझना'. यही नहीं उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें वह लिखती हैं, 'विनम्रता की एक्सपायरी डेट हो सकती है'. अब उनके फैंस के बीत एक्ट्रेस का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.
ट्वीट पर खड़े हुए सवाल
सामंथा ने बिना किसे के नाम का जिक्र किए इस तरह की बात कह कर इंटरनेट पर लोगों के मन में सवाल खड़े कर चुकी हैं. वैसे उन्होंने भले ही किसी का नाम नहीं लिया लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी निजी जिंदगी को देखते हुए लोग यही कयास लगा रहे हैं कि यह चेतावनी हो न हो उनके एक्स हस्बेंड के लिए ही है. बताते चलें कि हाल ही में नागा चैतन्य की दूसरी शादी की खबर खूब चर्चा में रही थी. हालांकि बाद में फिल्म स्टार ने इन रिपोर्ट्स को बकवास करार दिया था.
इससे पहले सामने आईं खबरों के मुताबिक अभिनेत्री ने नागा चैतन्य को अपनी शादी का जोड़ा वापस लौटा दिया था. अपनी शादी में सामंथा ने दादी सास की साड़ी पहनी थी, जिसे तलाक के बाद उन्होंने वापस कर दिया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'यशोदा' की शूटिंग में बिजी हैं. उनके पास इस समय काफी प्रोजेक्ट्स हैं. साउथ फिल्मों में परचम लहराने के बाद सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं.
यह भी पढ़ें- परी सी खूबसूरत बन पति विक्रांत संग मटकती हुई चल दीं मोनालिसा, आप भी हो जाएंगे एक्ट्रेस की इस अदा के कायल
ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विल स्मिथ की पर्सनल लाइफ में पैदा हुआ तनाव, पत्नी से लेंगे तलाक?
from bollywood https://ift.tt/2pLWCwa
https://ift.tt/zLGkwS8
Friday, April 22, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» सामंथा और नागा चैतन्य का रिश्ता फिर चर्चा में, एक्ट्रेस ने चेतावनी देकर कहा- मेरी चुप्पी को, मेरी कमजोरी..
0 comments:
Post a Comment