सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी आज बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ और करीना के बीच नजदीकियां साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं. कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी कर ली थी. इस शादी से सैफ और करीना के घर दो बच्चों तैमूर और जहांगीर का जन्म भी हुआ है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सैफ से शादी करने के ऐन पहले ऐसा कुछ हुआ था जिसके चलते करीना कपूर सोच में पड़ गई थीं. दरअसल, सैफ तलाकशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे.

ऐसे में शादी से पहले करीना कपूर के करीबी लोगों ने एक्ट्रेस को यह समझाने की कोशिश की थी वे सैफ अली खान से शादी ना करें. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना से कहा गया था कि सैफ पहले से तलाकशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं ऐसे में उनसे शादी करने से एक्ट्रेस की इमेज पर बुरा असर पड़ सकता है. करीना से यह भी कहा गया था कि शादी के चलते उनका करियर तक तबाह हो सकता है.

बहरहाल, एक बार इस पूरे वाकये का जिक्र करते हुए करीना कपूर ने कहा था कि, ‘यह सब सुनकर मुझे लगा था कि क्या प्यार करना सच में इतना बड़ा गुनाह है ? चलो अब शादी करके देखते हैं कि क्या होता है’.

आपको बता दें कि सैफ की पहली शादी साल 1991 में अपने दौर की चर्चित एक्ट्रेस रहीं अमृता सिंह से हुई थी. इस शादी से सैफ के घर दो बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का जन्म हुआ था. ख़बरों की मानें तो आपसी खटपट और लड़ाई झगड़ों के चलते साल 2004 में शादी के 13 साल बाद सैफ और अमृता के बीच तलाक हो गया था.

जब बेहद बुरे हाल में थे 'विभूति नारायण', जेब में फूटी कौड़ी नहीं बची थी लेकिन अब एक एपिसोड की लेते हैं मोटी रकम!

डिजाइनर ने लहंगा देने से कर दिया था इंकार तो मां की साड़ी पहन यामी गौतम ने लिए सात फेरे, खूब बटोरी थीं सुर्खियां

from bollywood https://ift.tt/seH3Ynm
https://ift.tt/f9wF72j
Sunday, April 10, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» क्या प्यार करना गुनाह है, जानिए सैफ से शादी करने से पहले करीना के मन में क्यों आया था यह ख्याल?

0 comments:
Post a Comment