Sidebar Ads

Sunday, April 10, 2022

अब इतनी बदल गईं सलमान खान के साथ काम कर चुकीं रंभा, फ़िल्में छोड़ विदेश में गुजार रही हैं ज़िंदगी!

बॉलीवुड में 90 के दशक में कई अभिनेत्रियों ने जगह बनाई. इनमें से एक एक्ट्रेस रंभा भी थीं. रंभा साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आई थीं और उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया था. रंभा तकरीबन 10 साल तक फ़िल्मी दुनिया में काफी सक्रिय रहीं. उनकी फिल्मों की लिस्ट में घरवाली-बाहरवाली, क्रोध,बेटी नम्बर 1, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, जानी दुश्मन आदि शामिल हैं लेकिन रंभा को सबसे ज्यादा फिल्म जुड़वा से पॉपुलैरिटी मिली थी.

इस फिल्म में वह सलमान खान के अपोजिट नज़र आई थीं. फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. वैसे रंभा ने अपने फ़िल्मी सफर में रजनीकांत, अक्षय कुमार, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया था. करियर में सफलता हासिल करने के बाद रंभा ने अचानक श्रीलंकन तमिल बिजनेसमैन इंद्रकुमार पथमनाथन से साल 2010 में शादी कर ली थी और फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रंभा अब फ़िल्मी दुनिया की लाइमलाइट से दूर कनाडा में रहती हैं. रंभा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर इन्स्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. रंभा अब तीन बच्चों की मां बन चुकी हैं. वह अपनी फैमिली लाइफ में खुश हैं और खुशहाल ज़िंदगी गुजार रही हैं.

रंभा का दोबारा फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने का फ़िलहाल कोई इरादा नहीं है. 2008 में रंभा का नाम एक वजह से काफी सुर्खियों में आया था. उनको लेकर ये खबरें फैली थीं कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की है लेकिन ये खबर अफवाह साबित हुई. रंभा ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा था कि उन्होंने व्रत रखा था और उन्हें चक्कर आ गए थे जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

जब बेहद बुरे हाल में थे 'विभूति नारायण', जेब में फूटी कौड़ी नहीं बची थी लेकिन अब एक एपिसोड की लेते हैं मोटी रकम!

डिजाइनर ने लहंगा देने से कर दिया था इंकार तो मां की साड़ी पहन यामी गौतम ने लिए सात फेरे, खूब बटोरी थीं सुर्खियां

from bollywood https://ift.tt/KamMYXx
https://ift.tt/f9wF72j

0 comments:

Post a Comment