बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपने हाथ में ब्रेसलेट पहने नज़र आते हैं. यह ब्रेसलेट नीले रंग का है जो सलमान के हाथों में सालों से है और सबका ध्यान खींचता रहता है. आपको बता दें कि इस ब्रेसलेट के पीछे दिलचस्प कहानी छुपी हुई है जिसका खुलासा खुद सलमान खान ने एक इंटरव्यू में किया था जिसका वीडियो भी वायरल हो चुका है. इस वीडियो में एक फीमेल फैन सलमान से पूछती है कि वो ये ब्रेसलेट हर वक्त क्यों पहने रहते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने बताया था कि उन्हें ये ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने गिफ्ट किया था. दरअसल, सलमान जब छोटे थे और अपने पिता सलीम खान को यही ब्रेसलेट पहने देखा करते थे और उन्हें ये काफी अच्छा लगता है. ऐसे में जब सलमान ने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा तब सलीम खान ने उन्हें यही ब्रेसलेट गिफ्ट किया और तभी से सलमान ने इस ब्रेसलेट को अपने हाथ में पहने रखा है.

आपको बता दें कि इस ब्रेसलेट में फिरोज़ा पत्थर लगा हुआ है. सलमान के मुताबिक, उन्हें फिरोज़ा उन्हें निगेटिविटी से बचाता है और ज्यादा निगेटिविटी में खुद ब खुद चटककर टूट जाता है. सलमान अब तक इस ब्रेसलेट को 7 बार बदल चुके हैं क्योंकि फिरोज़ा निगेटिविटी की वजह से टूट चुका है.

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सलमान की अगली फिल्म टाइगर 3 है जो कि इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है. इसके अलावा भी कई अन्य प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं.

Alia Bhatt: रणबीर ने पूछा, 'जो आपको एक्टिंग करने से रोके उससे करोगी शादी?' आलिया ने दिया ये जवाब

Ranbir-Alia की शादी के बाद सामने आई उनकी 18 साल पुरानी रोमांटिक तस्वीर, इस तरह साथ बैठा दिखा कपल

from bollywood https://ift.tt/vHUefYE
https://ift.tt/egoE2OB
Sunday, April 24, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» निगेटिविटी से कई बार टूट चुका है सलमान खान का ब्रेसलेट, खुद बताई थी इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

0 comments:
Post a Comment