आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार को सात फेरे लेने जा रहे हैं. शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं. मेहंदी के फंक्शन के बाद रणबीर की मां नीतू कपूर ने कंफर्म कर दिया है कि 14 अप्रैल को दोनों वास्तु में सात फेरे लेने वाले हैं. आलिया और रणबीर के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है लेकिन उनकी होने वाली पत्नी आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह रणबीर के साथ अक्सर रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती हैं. रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर कपूर जल्द ही सोशल मीडिया पर एंट्री करने जा रहे हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की सोशल मीडिया से दूरी खत्म होने जा रही है. आलिया ने शादी के बाद रणबीर को सोशल मीडिया ज्वाइन करने के लिए मना लिया है. रिपोर्ट के माने तो रणबीर फैंस के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल मैसेज शेयर करेंगे. अगर ये सही में होने वाला है तो उनके फैंस बेहद खुश हो जाएंगे.

ये वीडियो कर सकते हैं शेयर
रिपोर्ट्स की माने तो आलिया और करण जौहर सोशल मीडिया पर रणबीर से मेहंदी के फंक्शन का स्पेशल पोस्ट शेयर करवाना चाहते हैं.

आपको बता दें ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान आलिया बार-बार रणबीर से फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के बारे में पूछती नजर आईं. उन्होंने कहा था कि रणबीर उनकी परफॉर्मेंस को लेकर व्यू के बारे में शेयर करें.

आज ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया का टीजर शेयर करके डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने दोनों की शादी को कंफर्म कर दिया था. उन्होंने रणबीर और आलिया को नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं दी थीं. जिसके साथ ही कंफर्म हो गया था कि रणबीर-आलिया शादी करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: नेहा भसीन के भाई ने यूक्रेन से आई गर्लफ्रेंड के साथ रचाई शादी, युद्ध के बीच आईं थीं भारत

<a href="https://ift.tt/qkSDieT Kapoor Alia Bhatt Wedding: कल शादी के बंधन में बंधेंगे आलिया-रणबीर, मां नीतू कपूर ने किया कंफर्म

from bollywood https://ift.tt/cuKbBwx
https://ift.tt/4uCX7DB
Wednesday, April 13, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» आलिया भट्ट से शादी के बाद रणबीर कपूर करेंगे सोशल मीडिया पर एंट्री, फीमेल फैंस हो जाएंगी खुश

0 comments:
Post a Comment