Sidebar Ads

Tuesday, April 12, 2022

अपनी शादी में घोड़ी चढ़ने से पहले बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर, नीतू के भी इस वजह से हुए थे बुरे हाल!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर की शादी 17 अप्रैल को होने जा रही है. बहरहाल, आज हम आपको रणबीर की शादी नहीं बल्कि उनके पेरेंट्स नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी से जुड़ा एक इंट्रेस्टिंग किस्सा सुनाने जा रहे हैं. आपको बता दें कि नीतू और ऋषि कपूर की सगाई फिल्म ‘याराना’ की शूटिंग के दौरान हुई थी.

ख़बरों की मानें तो कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ऋषि कपूर और नीतू ने शादी करने का फैसला किया था. एक बार एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने अपनी शादी से जुड़े इंट्रेस्टिंग किस्से सुनाए थे. आपको बता दें कि नीतू और ऋषि की शादी साल 1980 में हुई थी और इनकी शादी से जुड़ा मजेदार किस्सा यह है कि यह दोनों बारी-बारी से इस शादी में बेहोश हो गए थे.

नीतू ने इस इंटरव्यू में बताया था कि आखिर वे किन कारणों के चलते शादी में बेहोश हुई थीं. असल में नीतू ने जो लहंगा पहना हुआ था वो काफी भारी था इसे संभाला पाना ही नीतू के लिए मुश्किल हो गया था और इसे संभालते-संभालते नीतू इतनी ज्यादा थक गई थीं कि वे बेहोश हो गई थीं.

नीतू के अनुसार, उनकी शादी में इतने मेहमान आए थे कि उन्हें संभालने के चक्कर में घोड़ी चढ़ने से पहले ऋषि कपूर भी बेहोश हो गए थे. यही नहीं, नीतू कपूर के अनुसार, उनकी शादी में काफी बिन बुलाए मेहमान भी आए थे. नीतू बताती हैं कि यह लोग इतना सज-धज कर आए थे कि सिक्योरिटी वालों को लगा कि वे हमारे मेहमान हैं. नीतू के अनुसार, यह लोग गिफ्ट भी लाए थे लेकिन जब इन्हें खोला तो इसमें पत्थर निकले थे.

ये भी पढ़ें: डांस दीवाने जूनियर के पहले गेस्ट होंगे टाइगर श्रॉफ, हीरोपंती 2 का करेंगे प्रमोशन, कंटेस्टेंट के साथ मिलाएंगे ताल से ताल

द कपिल शर्मा शो: घर के काम और ऑफिस से परेशान हुईं मृणाल ठाकुर, शाहिद कपूर पर फूटा गुस्सा!

from bollywood https://ift.tt/iF9OLUX
https://ift.tt/4uCX7DB

0 comments:

Post a Comment