Sonam Kapoor Commented On Relationship With Ranbir Kapoor: करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) का नाम कई कारणों से बार-बार सामने आता है. शो में तरह-तरह के सेलेब्रिटीज की मौजूदगी, उनके कमेंट भी कम विवादित नहीं रहे हैं. हालांकि, जैसे विवाद है, वैसे ही शो की टीआरपी भी. हालांकि कई स्टार्स को इस शो पर अपने कमेंट्स के लिए मुआवजा देना पड़ा है. करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने एक बार कहा था कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ उनके निजी संबंध प्रभावित हुए थे. साल 2011 के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि शो में उनके बयानों ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ उनकी दोस्ती को प्रभावित किया.

सोनम (Sonam) ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं कॉफी विद करण की बात से अब इतनी तंग आ चुकी हूं कि मैं इस पर चर्चा नहीं करना चाहती. हां, इससे मेरे रिश्ते पर असर पड़ा है. कुछ लोग दूर हो जाते हैं. मुझे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. साल 2010 में कॉफ़ी विद करण (Koffee With Karan) एपिसोड के दौरान करण ने सोनम से पूछा कि वह रणबीर के बारे में क्या सोचती हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा था, ‘रणबीर मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, लेकिन मुझे नहीं पता कि वह एक महान प्रेमी है या नहीं. मैं रणबीर को बहुत पहले से जानती हूं और एक बॉयफ्रेंड के रूप में वो कैसे हैं मैं कुछ नहीं कह सकती.’

रणबीर ने इस एपिसोड के उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी बात की थी. साल 2013 में आई फिल्म बेशरम की रिलीज़ के आसपास का वक्त था. एक इंटरव्यू के दौरान एक फैन ने पूछा कि वह किसके साथ कॉफ़ी विद करण में जाना पसंद करेंगे और रणबीर ने कहा कि कॉफ़ी विद करण शो में जाने के जाने के लिए उनकी कोई प्राथमिकता नहीं है.

ये भी पढ़ें:- Akshara Sing New Song: पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह का नया गाना 'अब किसका घर जालाओगे ?' रिलीज

ये भी पढ़ें:- Rakhi Sawant Removes Tatto: राखी सावंत ने हटवाया पूर्व पति के रितेश के नाम का टैटू, बोलीं- तुम मेरी जिंदगी और शरीर से...

from bollywood https://ift.tt/ogfnUpq
https://ift.tt/Q1a5zUv
Friday, April 29, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Koffee With Karan शो में जब Sonam Kapoor ने किया था खुलासा- इस वजह से पड़ा था Ranbir Kapoor संग रिश्ते पर असर

0 comments:
Post a Comment