Sidebar Ads

Saturday, April 30, 2022

पापा को याद कर आज भी रोते हैं रणबीर कपूर! दो साल से फोन पर लगा रखी है ऋषि कपूर की तस्वीर

Neetu Kapoor On Rishi Kapoor : बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को गुज़रे हुए दो साल हो गए हैं, लेकिन उनकी यादें, उनकी बातें, उनकी फिल्में और वो मुस्कुराता हुआ चेहरा आज भी लोगों के ज़हन में उतरा हुआ है.  हाल ही में ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सी पर उनके फैंस  और परिवारवालों ने उन्हें फिर से याद किया. इस मौके पर नीतू कपूर भी भावुक नज़र आईं. न्यूज़ 18 से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब वो औ उनका परिवार ऋषि कपूर को मिस ना करता हो.

एक्ट्रेस ने कहा, 'शुरुआत के 6 महीने हमारे लिए बहुत मुश्किल भरे रहे थे. हम लोग बहुत रोए. लेकिन जिंदगी आगे चलती रहती है. मैं हर वक्त रो नहीं सकती, घर पर नहीं बैठ सकती. हम सबको आगे बढ़ना होता है. हम अब भी उन्हें हर रोज़ याद करते हैं.' रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए नीतू कपूर ने बताया, 'रणबी  उन्हें बहुत मिस करता है. उसके मोबाइल के स्क्रीनसेवर में अब भी ऋषि कपूर की फोटो ही लगी हुई है. कभी- कभी मैं उसकी आंखों में आंसू देखती हूं. लेकिन वो ख़ुद को हमेशा मज़बूत  बनाए रखता है.'

फूट-फूटकर रोईं नीतू कपूर...
'डांस दीवाने जूनियर्स' की जज नीतू कपूर ने शो के सेट पर भी अपने दिवंगत पति और एक्टर ऋषि कपूर को याद किया. दरअसल, शो में कंटेस्टेंट बानी की दादी ने बताया, कि वह उनके पति ऋषि कपूर से 1974 में मिली थीं. उन्होंने राज कपूर और ऋषि कपूर के साथ अपने पति की एक तस्वीर भी दिखाई और नीतू के लिए 'लंबी जुदाई' का गाना भी गाया. ऋषि कपूर की बातें करते हुए नीतू कपूर की आंखें भी नम हो गईं और वो स्टेज पर ही रोने लगी. उन्होंने कहा कि उन्हें इस दुनिया से गए हुए दो साल हो चुके हैं लेकिन वो उन्हें हर रोज याद करती हैं.

<a href="https://ift.tt/lr8qHtK मां नीतू के साथ हवा में पंख को फूंक मारते दिखे रणबीर कपूर, कुछ सेकेंड बाद ही हुआ कुछ ऐसा, वीडियो वायरल

from bollywood https://ift.tt/rcyLXmi
https://ift.tt/O0ZrSNP

0 comments:

Post a Comment