मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक है. साल 2019 में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को सार्वजानिक किया था. आपको बता दें कि अर्जुन कपूर के आने से पहले मलाइका की लाइफ में अरबाज़ खान थे. मलाइका और अरबाज़ की शादी साल 1998 में हुई थी और शादी के पूरे 19 साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया था. इस शादी से मलाइका और अरबाज़ का एक बेटा अरहान खान भी है.

बहरहाल, अरबाज़ से अलग होने के बाद मलाइका की नजदीकियां अर्जुन कपूर के साथ बढ़ी थीं. मलाइका और अर्जुन का रिश्ता कैसा है इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा था, ‘मलाइका ने मुझे खुद पर यकीन करना सिखाया है, वो भी ऐसे समय पर जब लाइफ मेरा इम्तिहान ले रही थी’. अर्जुन कपूर के अनुसार, उनके और मलाइका के रिश्ते में फ्रेंडशिप सबसे पहले आती है और यह दोनों किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात कर लेते हैं.

आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच 12 साल का बड़ा एज गैप है. इस एज गैप को लेकर भी अक्सर मलाइका को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. इस बारे में भी अर्जुन कपूर खुलकर अपनी राय रख चुके हैं.

अर्जुन कपूर के अनुसार, उन्हें और मलाइका को सोशल मीडिया पर फ़ैली इस नफरत से बाहर निकलने में समय लगा था. एक्टर के अनुसार, वे और मलाइका उस कठिन समय में भी एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए थे. अर्जुन कपूर कहते हैं कि उन्हें इस बात का दुःख है कि रिलेशनशिप को सार्वजनिक करने के बाद मलाइका को इतना सबकुछ फेस करना पड़ा था. हालांकि, एक्टर इस बात के लिए बेहद खुश हैं कि मलाइका उन्हें और उनके रिलेशन को इतनी डिग्निटी देती हैं.

ये भी पढ़ें: 'छोड़ दो आंचल' गाने पर किरण खेर ने अर्जुन बिजलानी संग किया डांस, वीडियो देख जमाना हुआ दीवाना !

ब्लैक मरमेड वाली ड्रेस पहने मटक-मटक कर कुछ यूं चलीं नोरा फतेही, मस्तानी चाल पर लाखों दिल गए अटक !

from bollywood https://ift.tt/V0nXLrz
https://ift.tt/EDSvnrX
Saturday, April 16, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» मलाइका के बारे में बोले थे अर्जुन, जब ज़िंदगी इम्तेहान ले रही थी तब उन्होंने मुझे मजबूत बनाया

0 comments:
Post a Comment