Alia Ranbir Wedding: आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में की जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब जल्द ही एक्ट्रेस अपने बचपन के क्रश यानी रणबीर कपूर की दुल्हनियां बनने वाली हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ी तमाम तरह की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फिलहाल हर किसी के जेहन में एक ही सवाल उमड़ रहा है कि क्या शादी के बाद आलिया भट्ट भी अपना सरनेम बदलने वाली हैं, या नहीं? शादी के बाद हर लड़की की लाइफ में बहुत सारे बदलाव आ जाते हैं, देखा जाए तो लाजिमी भी है. फिर चाहे वो कोई आम लड़की हो या फिर बॉलीवुड की एक्ट्रेस.

ऐसे में अब जब आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो उनकी लाइफ में भी काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. अब सवाल ये है कि क्या आलिया अपना सरनेम भट्ट छोड़ देंगी और कपूर अपना लेंगी, या फिर अपने पिता के नाम को ही आगे बढ़ाएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद आलिया अपने सरनेम में कपूर ऐड कर लेंगी. क्योंकि उनकी सास और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी कुछ ऐसा ही किया था. ऋषि कपूर संग शादी के बंधन में बंधने के बाद नीतू सिंह ने अपना नाम बदलकर नीतू कपूर कर लिया था.

दो दूनी चार और बेशर्म जैसी फिल्मों में एक्ट्रेस ने अपना नाम नीतू कपूर ही मेंशन किया था. वैसे तो ये कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट कपूर सरनेम लगाने के लिए तैयार है, लेकिन रणबीर चाहते हैं कि वो अपने नाम को वैसे ही रहने दें, जैसा है. हालांकि आलिया भट्ट अगर शादी के बाद अपने सरनेम में कपूर लगा भी लेती हैं, तो ये कोई ज्यादा शॉकिंग नहीं होने वाला है, क्योंकि करीना कपूर और सोनम कपूर ने भी ऐसा ही कुछ किया है.

ये भी पढ़ें:- चुभती-जलती गर्मी में नहीं जाना चाहते बाहर, तो घर बैठे देखें ये दमदार मूवीज़ और वेब सीरीज़

ये भी पढ़ें:- पारुल चौहान ने कहा- 'मैं बच्चा पैदा नहीं करना चाहती', जानिए क्या बताई वजह

from bollywood https://ift.tt/BiSG6Y3
https://ift.tt/f9wF72j
Saturday, April 9, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Alia Ranbir Wedding: क्या शादी के बाद आलिया भी बदल लेंगी अपना सरनेम? रणबीर कपूर की भी है ये इच्छा!

0 comments:
Post a Comment