खूबसूरती हो, डांस हों या एक्टिंग हो रेखा की दीवानगी आज की पीढ़ी के भी सर चढ़कर बोलती है लेकिन एक हीरोइन ऐसी है जिसे रेखा अपने से ज्यादा बेहतर मानती हैं. स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री रेखा अपने मुकाबले स्मिता पाटिल को कहीं ज्यादा बेहतर अभिनेत्री मानती हैं. रेखा को एक बार सिनेमा क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया. उस दौरान उन्होंने कहा था, "मुझे खुशी है कि मुझे स्मिता के नाम पर पुरस्कार प्राप्त हुआ. मैं यही कहना चाहती हूं कि आप सभी ने यह बहुत अच्छा किया है कि आपने पहला स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार मुझे देने का फैसला किया है, क्योंकि मुझे लगता है कि सिर्फ मुझे यह पुरस्कार पाने का अधिकार है."

अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए रेखा ने कहा था, "यह पुरस्कार उनकी (स्मिता पाटिल) उत्कृष्टता का प्रतीक है, जिसमें उनकी अभिनय क्षमता, नृत्य क्षमता या कैमरे के सामने बेखौफ आने की क्षमता या भूमिकाओं को चुनना या जिस तरह से वो हर क्षण जीती थीं और जिस तरह एक शब्द कहे बिना वह अपनी खूबसूरत आंखों से बोलती थीं."

उन्होंने आगे कहा था, "मैं ये इसलिए नहीं कह रही कि मैंने उनके नाम का पुरस्कार जीता है, बल्कि वह मुझे बेहतरीन और शानदार अभिनेत्री लगती थीं. मुझे ये 30 वर्ष पहले ही महसूस हो गया था, जब मैंने उनकी सभी फिल्में देखने का निर्णय लिया. आज, मैं कह सकती हूं कि वह मेरी तुलना में और किसी और की तुलना में बेहतर अभिनेत्री थीं."

ये भी पढ़ें:- ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विल स्मिथ की पर्सनल लाइफ में पैदा हुआ तनाव, पत्नी से लेंगे तलाक?

ये भी पढ़ें:- ब्लैक ड्रेस पहन निया शर्मा ने शीशे के सामने दिए बेहद ग्लैमरस पोज़, वीडियो ने लगा दी इंटरनेट पर आग

from bollywood https://ift.tt/4wAtdbz
https://ift.tt/zLGkwS8
Friday, April 22, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को रेखा मानती हैं खुद से बेहतर, एक अवॉर्ड शो में खुद किया था खुलासा

0 comments:
Post a Comment