कॉमेडी टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ साल 2015 से प्रसारित हो रहा है. अक्सर लोगों को गुदगुदाने वाला यह टीवी सीरियल एक कंट्रोवर्सी के चलते भी चर्चाओं में आ चुका है. आज हम आपको इस टीवी सीरियल से जुड़ी एक कंट्रोवर्सी के बारे में बताने जा रहे हैं. असल में यह कंट्रोवर्सी इस सीरियल में ‘अंगूरी भाभी’ का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे से जुड़ी हुई है. आपको बता दें कि इस सीरियल के शुरुआत में शिल्पा शिंदे 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाया करती थीं. शिल्पा की दमदार एक्टिंग की बदौलत अंगूरी का किरदार घर-घर में फेमस हो गया था.

इस बीच बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए शिल्पा शिंदे ने सीरियल के मेकर्स से फीस बढ़ाने की डिमांड कर दी. कहते हैं कि 'भाबी जी घर पर हैं' के मेकर्स ने शिल्पा की इस डिमांड को सिरे से खारिज कर दिया था. इसका नतीजा ये निकला कि शिल्पा और सीरियल के मेकर्स के बीच जमकर झगड़ा हुआ जिसके बाद एक्ट्रेस ने यह सीरियल छोड़ दिया था.

शिल्पा के यह सीरियल छोड़ने के बाद एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाभी का रोल निभाना शुरू कर दिया था. हालांकि, एक बार किसी इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने शुभांगी अत्रे पर निशाना साधते हुए उन्हें कॉपी कैट तक कह दिया था.

वहीं, शुभांगी अत्रे ने एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि, 'मेरी उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई है लेकिन हम दोनों के बीच कोई लड़ाई भी नही है. शिल्पा ने अंगूरी भाभी के किरदार को जीवंत किया था और मैने इसे आगे ले जाने का काम किया है'. आपको बता दें कि भाबी जी घर पर हैं ने हाल ही में अपने 1700 एपिसोड्स पूरे किए हैं.

जब बेहद बुरे हाल में थे 'विभूति नारायण', जेब में फूटी कौड़ी नहीं बची थी लेकिन अब एक एपिसोड की लेते हैं मोटी रकम!

डिजाइनर ने लहंगा देने से कर दिया था इंकार तो मां की साड़ी पहन यामी गौतम ने लिए सात फेरे, खूब बटोरी थीं सुर्खियां

from bollywood https://ift.tt/pkIvqso
https://ift.tt/xy2vXPZ
Monday, April 11, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» जब शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी बनी शुभांगी को कह दिया था कॉपी कैट, एक्ट्रेस ने भी दिया था करारा जवाब

0 comments:
Post a Comment