Sidebar Ads

Saturday, June 25, 2022

Abhay Deol On Bollywood: अभय देओल ने खोली बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल, कहा- फिल्में रिलीज कराने के लिए..

Abhay Deol  On Spreading False Rumours: बॉलीवुड से जुड़े कई ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं जो आपको हैरान कर देते होंगे. पिछले कुछ समय में ऐसे मामले भी देखने को मिले हैं जब इससे जुड़े लोगों ने ही बॉलीवुड के पीछे की सच्चाई को लोगों के सामने रखा. इसी क्रम में अब एक्टर अभय देओल (Abhay Deol) ने ऐसी बात बताई है जो आपको हैरान होने पर मजबूर कर देगी.

दरअसल, अभय देओल ने फिल्मों की रिलीज से पहले की जाने वाली नेगेटिव मार्केटिंग पर बात की है. उनके मुताबिक, फिल्म को लेकर बज बनाने के लिए लोगों को उनके बारे में नेगेटिव कहानियां लिखने के लिए इंफ्लूएंस किया जाता है. उन्होंने बताया कि, लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सेट पर स्टार्स के रिश्तो के बारे में कुछ कहानियां बुनी जाती हैं और फिर लोग इन झूठी कहानियों को तवज्जो देने लगते हैं. हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए अभय देओल ने कहा, हमारे द्वारा सुनाई जाने वाली ज्यादातर चीजें हमें बताई जाती हैं. क्योंकि कुछ लोग चाहते हैं कि हम इसके बारे में बात करें. जनता को आकर्षित करने के लिए मशहूर हस्तियों को पब्लिक फिगर बनाया जाता है.

लोगों को दी खास सलाह
अभय देओल ने इंटरव्यू के जरिए फैंस से किसी भी अफवाहों पर विश्वास नहीं करने के लिए कहा है. उनके मुताबिक, हम जो सुनते और पढ़ते हैं, उसमें से ज्यादातर के लिए हमें बात करने के लिए डिजाइन किया जाता है. दर्शकों को आकर्षित करने के लिए सेलिब्रिटीज की इमेज बनाई जाती हैं. इसीलिए मशहूर हस्तियों के बारे में खबर बनाते समय हमें सावधान रहना चाहिए क्योंकि ये सब कुछ पूरा सच नहीं होता.

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभय देओल ने साल 2005 में फिल्म सोचा न था से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह देव डी, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी फिल्मों में नजर आए. उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई फिल्में की हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'जंगल क्राई' रिलीज हुई थी. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्टर फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/HKNx0Bc Kapoor ने पति सैफ और बेटे तैमूर संग एंजॉय किया रोलिंग स्टोन कॉन्सर्ट, शेयर की तस्वीरें

<a href="https://ift.tt/sS7BkNJ Sanon And Rajkummar Rao: कृति सेनन और राजकुमार राव ने दिया अखबार में इश्तेहार! जानिए, आखिर क्या है इसके पीछे की बड़ी बात

from bollywood https://ift.tt/MOZq8CA
https://ift.tt/SHkxUIX

0 comments:

Post a Comment